facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

Delhi Weather Today : दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, एक्यूआई ‘बहुत खराब’

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 346 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

Last Updated- December 16, 2023 | 1:34 PM IST
Delhi Pollution
Representative Image

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।

अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 100 फीसदी दर्ज की गयी।

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 346 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अब तक इस मौसम का सबसे कम तापमान है और यह शिमला के न्यूनतम तापमान से भी कम था। शिमला में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

First Published - December 16, 2023 | 1:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट