facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

Delhi Weather Today: कैसा है आज दिल्ली के मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अपडेट

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में दृश्यता 200 मीटर और पालम में 50 मीटर रही।

Last Updated- December 29, 2023 | 12:22 PM IST
Weather: Winter fog in Delhi
Representative Image

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शुक्रवार को घने कोहरे के, नीचे छाने वाले बादलों में तब्दील होने के बाद दृश्यता में थोड़ा सुधार हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि सुबह के वक्त शहर के अलग-अलग हिस्सों में घना से मध्यम कोहरा छाया रहा।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में दृश्यता 200 मीटर और पालम में 50 मीटर रही। दृश्यता कम होने से तीसरे दिन भी रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ तथा दिल्ली आने वाली 11 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रहीं हैं। आईएमडी ने कहा, ‘‘इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर कोहरे की स्थिति में शुक्रवार को काफी सुधार हुआ तथा घने कोहरे में सबसे कम दृश्यता 150 मीटर रही।’’

उन्होंने बताया कि ‘रनवे विजुअल रेंज’ (आरवीआर) अब 400 से 800 मीटर तक है, जो बेहतर विमानन स्थितियों का संकेत है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। आईएमडी ने कहा कि शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह नौ बजे दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 332 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी के अंतर्गत आता है।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बेहद खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

First Published - December 29, 2023 | 12:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट