facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

Delhi Weather Today: प्रदूषण के बीच दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक, अभी और गिरेगा पारा; IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Delhi Weather Today: अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक आ सकता है। ठंड बढ़ने से लोगों को सुबह-शाम हल्की ठिठुरन का एहसास होगा।

Last Updated- November 14, 2024 | 10:24 AM IST
Weather: Cold winter day
Representative image

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बुधवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई थी, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिन भी कोहरा बना रहेगा।

ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिन भी घना कोहरा बना रहेगा। आईएमडी ने गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, दोनों दिन सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, दिन के दौरान स्मॉग की परत से आसमान ढका रहेगा, जिससे एयर क्वालिटी और खराब होने के आसार हैं।

दिल्ली में गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंडक

IMD का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट आएगी। अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक आ सकता है। ठंड बढ़ने से लोगों को सुबह-शाम हल्की ठिठुरन का एहसास होगा।

कोहरे और स्मॉग से सावधान रहें

मौसम के इस बदलाव के कारण लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलते वक्त अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

कैसी है आज दिल्ली-NCR की हवा?

दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गुरुवार को लगातार दूसरे दिन ‘गंभीर’ स्तर पर बना रहा, जिससे राजधानी के निवासियों की सेहत पर असर को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। 430 के AQI के साथ, शहर अब भी खतरनाक पार्टिकुलेट मैटर (PM) और घने कोहरे का सामना कर रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। PM 2.5 और PM 10, जो सबसे हानिकारक प्रदूषकों में गिने जाते हैं, इस प्रदूषण संकट के मुख्य कारण बने हुए हैं। कोहरे में घुले ये सूक्ष्म कण एक घने स्मॉग की परत बनाते हैं, जो लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह घना स्मॉग स्वस्थ लोगों में भी लंबे समय तक चलने वाली सांस संबंधी बीमारियों का कारण बन सकता है।

क्यों खराब हो रही है दिल्ली की हवा?

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने से दिल्ली की हवा जरूर प्रभावित हो रही है, लेकिन वाहनों से निकलने वाला धुआं भी प्रदूषण की बड़ी वजह बन रहा है। एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के लिए केंद्र के निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, दिल्ली के कुल प्रदूषण में वाहनों के उत्सर्जन का हिस्सा लगभग 13.3 प्रतिशत है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का खुलासा

बुधवार शाम को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के 30 प्रदूषण निगरानी स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ स्तर पर दर्ज की गई।

प्रमुख इलाकों में AQI गंभीर स्तर पर

गुरुवार सुबह 9 बजे तक दिल्ली के विभिन्न प्रमुख इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) निम्न प्रकार दर्ज किया गया: अशोक विहार (471), बवाना (455), बुराड़ी (455), मथुरा रोड (395), DTU (398), कर्णी शूटिंग रेंज (417), द्वारका (458), आईजीआई एयरपोर्ट (435), आईटीओ (421), और जहांगीरपुरी (471)। इन सभी इलाकों में प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने का खतरा है।

First Published - November 14, 2024 | 10:24 AM IST

संबंधित पोस्ट