भारत

Delhi Weather: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Published by
भाषा
Last Updated- March 05, 2023 | 10:46 AM IST

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 94 प्रतिशत दर्ज की गई।

विभाग ने आज आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

First Published : March 5, 2023 | 10:46 AM IST