facebookmetapixel
India US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथभारत-अमेरिका के बीच $500 अरब का महा-समझौता, अगले 5 साल में ऊर्जा और तकनीक से बदलेगी तस्वीर

दिल्ली जल बोर्ड का घाटा बढ़कर 1,196 करोड़ रुपये के पार, 70 हजार करोड़ से ज्यादा के कर्ज में डूबा DJB

फंड जारी करने को लेकर खींचतान के बीच दिल्ली सरकार के वित्त विभाग ने 11 दिसंबर को DJB की करीब 70 परियोजनाओं के लिए उसे 535 करोड़ रुपये जारी किए थे।

Last Updated- December 19, 2023 | 6:15 PM IST
Arvind Kejriwal resigns from the post of Chief Minister of Delhi, Atishi Marlena will be the new CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, आतिशी मार्लेना होंगी नई सीएम

दिल्ली जल बोर्ड (DJB) का वित्तीय घाटा 2019-20 के 344.05 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2021-22 में 1,196.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं बोर्ड पर 73,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि DJB का घाटा 2022-23 में 854.86 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। DJB को वित्त वर्ष 2019-20 में 344.05 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था, जो 2021-22 में बढ़कर 1,196.22 करोड़ रुपये हो गया। DJB पर अभी कर्ज 73,196.55 करोड़ रुपये है, जिसमें 35,829.96 करोड़ रुपये का ब्याज और 37,366.59 करोड़ रुपये की मूल राशि शामिल है।

उपभोक्ताओं की संख्या वित्त वर्ष 2014-15 में 18,94,096 से वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 27,64,089 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, DJB ने 2019-20, 2020-21, 2021-22 और 2022-23 वित्त वर्षों में क्रमशः 1,668.26 करोड़ रुपये, 1,764.57 करोड़ रुपये, 1,448.10 करोड़ रुपये और 1,827.42 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया।

DJB के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में उपभोक्ताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। दिल्ली सरकार शहर के प्रत्येक घर को 20,000 लीटर मुफ्त पानी उपलब्ध कराती है। अधिकारियों ने बताया कि यह लागत सरकार द्वारा वहन की जाती है। समय-समय पर राजस्व घटने का कारण प्रवर्तन की कमी, खराब मीटर और अवैध कनेक्शन है।

दिल्ली सरकार ने विधानसभा को सूचित किया कि DJB के खातों का ऑडिट 31 मार्च, 2018 तक किया गया है, जबकि 31 मार्च, 2022 तक का प्रदर्शन ऑडिट पूरा हो चुका है।

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की प्रधान महालेखाकार (ऑडिट) इकाई DJB के खातों का ऑडिट करती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस महीने की शुरुआत में पिछले 15 साल के DJB खातों के कैग से ऑडिट का निर्देश दिया था।

फंड जारी करने को लेकर खींचतान के बीच दिल्ली सरकार के वित्त विभाग ने 11 दिसंबर को DJB की करीब 70 परियोजनाओं के लिए उसे 535 करोड़ रुपये जारी किए थे।

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने पिछले महीने दावा किया था कि वित्त विभाग द्वारा DJB की धनराशि रोके जाने से राष्ट्रीय राजधानी ‘‘मानव निर्मित जल संकट’’ से जूझ रही है और उन्होंने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की थी।

First Published - December 19, 2023 | 6:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट