facebookmetapixel
Advertisement
US में भारतीय टेक्सटाइल को मिल सकता है जीरो-ड्यूटी एक्सेस, बांग्लादेश पर बढ़त की तैयारी!Valentine Day Pick: ₹1640 पर खरीदारी का मौका, ₹1890 तक जाएगा Tech Mahindra? ब्रोकरेज ने जताया भरोसाHUL Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 2 गुना से ज्यादा बढ़ा, नेट सेल्स बढ़कर ₹16,441 करोड़ITR फाइल करने के बाद भी नहीं मिला रिफंड? जानिए एक्सपर्ट के अनुसार देरी की 6 मुख्य वजहेंBharat Bandh Today: आज क्या रहेगा बंद, क्या सेवाएं रहेंगी चालू? जानिए पूरी जानकारीGold-Silver Price Today: वैलेंटाइन डे से पहले सोने-चांदी के दामों में गिरावट, चेक करें आज के रेटक्या सोना-चांदी में फिर से जोरदार तेजी आएगी? Emkay Wealth की रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचलहो गया ऐलान! 160 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी फार्मा कंपनी, जान लें रिकॉर्ड डेटप्रधानमंत्री ने अमेरिका को सौंपा भारत का भविष्य: राहुल गांधीपूंजी निवेश से प्रगति की राह, 2047 लक्ष्य की ओर सरकार का कदम

पराली जलाने में कमी से दिल्ली को थोड़ी राहत मगर प्रदूषण का खतरा बरकरार

Advertisement

पर्यावरण विश्लेषकों का कहना है कि आग लगने की घटनाएं अभी शुरू हुई हैं और अक्टूबर के अंत से नवंबर की शुरुआत तक पराली जलाने की घटनाएं अपने चरम पर होती हैं।

Last Updated- October 09, 2024 | 10:45 PM IST
Stubble Burning

 Stubble Burning Incidents 2024: मॉनसून से शुरू हुई ताजी हवा से दिल्ली को कुछ और दिन प्रदूषण से राहत मिल सकती है। पराली जलाने का मौसम शुरू होते ही आसमान में बदलाव के बादल दिखने लगे और इस बार पराली जलाने की घटनाओं में 65 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। इस साल 15 सितंबर से लेकर 8 अक्टूबर तक पराली जलाने की 546 घटनाएं दर्ज की गई है, जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान 1,565 मामलों से काफी कम हैं।

पराली जलाने में आई कमी से दिल्ली की हवा साफ रखने में काफी मदद मिली है, लेकिन यह राहत कब तक मिलेगी यह वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान (ग्रैप) के सफल क्रियान्वयन पर निर्भर करता है। वाहन उत्सर्जन और निर्माण कार्यों से होने वाले धूल पर कार्रवाई महत्त्वपूर्ण होगी, खासकर तब जब पराली जलाने का मौसम जारी रहेगा। फिर भी अगर अनुपालन में कोई ढिलाई बरती जाती है तो हवा की गुणवत्ता बदतर हो सकती है।

पर्यावरण विश्लेषकों का कहना है कि आग लगने की घटनाएं अभी शुरू हुई हैं और अक्टूबर के अंत से नवंबर की शुरुआत तक पराली जलाने की घटनाएं अपने चरम पर होती हैं। वाहन, औद्योगिक और बिजली संयंत्र उत्सर्जन के साथ-साथ मौसम की प्रतिकूल स्थिति से आने वाले हफ्तों में वायु गुणवत्ता महत्त्वपूर्ण रूप से प्रभावित हो सकती हैं। एक स्वतंत्र प्रदूषण पर्यावरणविद् ने कहा, ‘अभी से यह तय करना काफी जल्दबाजी भरा होगा कि शुरुआती आग की घटनाओं में गिरावट से प्रदूषण के स्तर में उल्लेखनीय कमी आएगी या नहीं।’

हालांकि, अभी यह भी नहीं कहा जा सकता है कि दिल्ली की हवा सांस लेने लायक रहेगी या नहीं क्योंकि मौजूदा वायु गुणवत्ता दोनों और इशारा करती है। बुधवार के लिए दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता और मौसम बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार तक कुल मिलाकर मध्यम श्रेणी में रहने की उम्मीद है। अगले छह दिनों में इसके मध्यम से लेकर खराब श्रेणी के बीच रहने की उम्मीद है।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन आने वाले केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े दिल्ली की वायु गुणवत्ता में अगस्त के संतोषजनक से सितंबर के हल्के प्रदूषण के साथ थोड़ा बदलाव दिखाता है। अक्टूबर के लिए वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में है और महीने के पहले आठ दिनों में औसतन यह 156 है। 50 अथवा उसे कम एक्यूआई को बेहतर माना जाता है जबकि 51 से 100 तक संतोषजनक रहता है।

Advertisement
First Published - October 9, 2024 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement