facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले कैसी है दिल्ली की हवा? चेक करें आज की वायु गुणवत्ता

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 281 दर्ज किया गया, और तड़के प्रदूषण के कारण धुंध (स्मॉग) छाई रही।

Last Updated- October 25, 2024 | 12:20 PM IST
Delhi AQI
Representative Image

दिल्ली-एनसीआर में फिर से मौसम बदलने वाला है। हाल के दिनों में न्यूनतम तापमान घटने से सुबह-शाम ठंडक महसूस हो रही थी, लेकिन अब न्यूनतम तापमान फिर से बढ़ गया है। दिन में धूप निकलने से गर्मी महसूस होती है, हालांकि अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की कमी आई है। शाम होते-होते मौसम ठंडा होने लगता है और रात में हल्की ठंडक महसूस होती है। मौसम विभाग के मुताबिक, नवंबर की शुरुआत में तापमान और गिरेगा और धीरे-धीरे सर्दी का मौसम शुरू हो जाएगा। अब जानते हैं, आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम कैसा रहेगा और सर्दी कब शुरू होगी।

कैसा है आज दिल्ली का मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार के बाद शुक्रवार को यह ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 281 दर्ज किया गया, और तड़के प्रदूषण के कारण धुंध (स्मॉग) छाई रही। दिल्ली के कई इलाकों जैसे मुंडका, पंजाबी बाग, रोहिणी, बवाना, जहांगीरपुरी, आनंद विहार, अलीपुर, अशोक विहार, बुराड़ी, सोनिया विहार और मंदिर मार्ग में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ रही।

AQI के मापदंड के अनुसार, 0-50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बेहद खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

इस बीच, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि सुबह 8:30 बजे दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 76% था। दिन में मौसम साफ रहने और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में कब आएगी ठंड?

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिरने से दिल्ली का तापमान भी घटने लगता है और ठंड शुरू हो जाती है। दिल्ली का मौसम पहाड़ी राज्यों पर निर्भर करता है। बताया जा रहा है कि 15 नवंबर से दिल्ली में ठंड बढ़ने लगेगी और नवंबर के तीसरे हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है।

First Published - October 25, 2024 | 12:20 PM IST

संबंधित पोस्ट