facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला, गोली कमर को छूते हुए निकली

जब उन पर हमला हुआ तब भीम आर्मी प्रमुख टोयोटा फॉर्च्यूनर में सफर कर रहे थे। घायल आज़ाद और उनकी क्षतिग्रस्त कार की फोटो भीम आर्मी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं।

Last Updated- June 28, 2023 | 10:28 PM IST
Deadly attack on Bhim Army Chief Chandrashekhar, the bullet came out touching the waist

भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेखर आज़ाद रावण पर आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गोली से हमला किया गया। आज़ाद की कार पर दो गोलियां चलाई गईं। पहली गोली दरवाजे से होते हुए उनकी कमर को छू गई और गाड़ी की सीट में जा लगी। दूसरी गोली पिछले दरवाजे पर लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए।

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विपिन टाडा ने कहा, ‘चंद्र शेखर आज़ाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की। एक गोली उनके बगल से निकल गई। वह ठीक हैं और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।’

जब उन पर हमला हुआ तब भीम आर्मी प्रमुख टोयोटा फॉर्च्यूनर में सफर कर रहे थे। घायल आज़ाद और उनकी क्षतिग्रस्त कार की फोटो भीम आर्मी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं।

भीम आर्मी ने एक बयान में कहा, ‘सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी प्रमुख एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चन्द्रशेखर आजाद पर हुआ जानलेवा हमला, बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने की कायरतापूर्ण कोशिश है! आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, कड़ी कार्रवाई एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चन्द्रशेखर आजाद की सुरक्षा की मांग करते हैं!’

First Published - June 28, 2023 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट