facebookmetapixel
Advertisement
कोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडलक्रेडिट कार्ड ग्राहक अब कर्ज लेने के बजाय पूरा बिल चुका रहे हैं? SBI Cards के नतीजों से मिला बड़ा संकेतOpening Bell: सेंसेक्स 100 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के करीब; IT इंडेक्स 2% उछलाअगले 5 साल में राज्यों पर 24 लाख करोड़ रुपये चुकाने का बोझ, इन 4 राज्यों को देना होगा सबसे ज्यादा भुगतानरुपये पर अमेरिका की बड़ी राहत! US Treasury ने भारत को दी क्लीन चिट, निगरानी सूची से रखा बाहर

Covid-19: बढ़ते संक्रमण के बीच
ए​हतियात, सीरम दोबारा बना रही कोविशील्ड

Advertisement

कंपनी के पास कोवोवैक्स की 60 लाख खुराक भी मौजूद हैं।

Last Updated- May 15, 2023 | 5:10 PM IST
Covisheild
BS

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कोविड-19 से बचाव का टीका कोविशील्ड दोबारा बनाना शुरू कर दिया है। कंपनी के पास कोवोवैक्स की 60 लाख खुराक भी मौजूद हैं। देश में इस समय केवल 146 केंद्रों पर कोविड महामारी से बचाव के टीके लग रहे हैं और रोजाना कुछ सौ टीके ही लगाए जा रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में लोगों को महज 441 टीके लगे थे।

SII के मुख्य कार्याधिकारी अदार पूनावाला ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘करीब एक साल पहले उत्पादन बंद करने के बाद हमने एक बार फिर कोविशील्ड बनाना शुरू कर दिया है। हम इसके दो-तीन बैच बनाएंगे और 50-60 लाख खुराक बनाकर अपने पास रख लेंगे। किसी अस्पताल को जरूरत हुई तो हम उन्हें टीके पहुंचा देंगे। मुझे लगता है कि कई लोग तीसरी खुराक में कोविशील्ड लगवाना ही पसंद कर रहे हैं।’

सीरम के टीके कोवोवैक्स (नोवोवैक्स कोविड-19 टीका, जो अमेरिका को भेजा गया) को मिश्रित बूस्टर खुराक के तौर पर इस्तेमाल करने की इजाजत नियामक दो-तीन दिन पहले दे चुका है।

पूनावाला ने कहा, ‘हमारे पास इस कोवोवैक्स की 60 लाख खुराक पड़ी हैं, जो किसी भी समय भेजी जा सकती हैं। हमने ओमीक्रोन और खासकर इसके एक्सबीबी स्वरूप के एंटीब़ॉडी टाइटर को खत्म करने के लिए मानव रक्त के नमूनों पर विशेष अध्ययन किए हैं। यह टीका उन स्वरूपों के खिलाफ कारगर है। बुजुर्गों को इसकी एहतियाती खुराक लेनी चाहिए।’ उन्होंने बताया कि इन खुराकों को बनने के बाद छह से नौ महीने रखा जा सकता है।

पूनावाला ने यह भी बताया कि निजी अस्पतालों से टीके की मांग नहीं के बराबर है। उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ महीनों में निजी अस्पतालों से शायद ही कोई ऑर्डर आया है। हमें विभिन्न केंद्रों पर टीकों की कमी की खबरें सुनने को मिल रही हैं। बात थोड़ी अटपटी है मगर जब तक लोग पैसे खर्च कर टीके लगवाना शुरू नहीं करते हैं तब तक अस्पताल भी टीके खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाएंगे।’

पूनावाला ने माना कि भारत से बाहर अमेरिका और यूरोपीय संघ में भी बूस्टर खुराक की मांग कम हो गई है। सीरम ने इस साल के आखिर तक यूरोपीय संघ को कोवोवैक्स की 50 लाख से 1 करोड़ खुराक की देने का वादा किया है।

पूनावाला ने कहा कि कोवोवैक्स की कीमत 225 रुपये है और अस्पताल इसे लगाने के 100-150 रुपये लेते हैं। उन्होंने कहा, ‘सरकार सभी लोगों को कोविड से बचाव के दो टीके लगवा चुकी है और बड़ी तादाद में लोगों को तीसरी खुराक भी दिलवाई जा चुकी है। सरकार ने अपना काम कर दिया है और हमें नहीं लगता कि अब वह टीके खरीदेगी।’

पूनावाला ने बताया कि उनकी कंपनी ने निजी अस्पतालों से बात शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, ‘हम अस्पतालों को शुरू में छोटे ऑर्डर देने के लिए कह रहे हैं।’

भारत में लोगों को कोविड के टीकों की 2.2 अरब खुराक (95.2 करोड़ दूसरी खुराक और 22.8 करोड़ एहतियाती खुराक) लगाई जा चुकी हैं।

Advertisement
First Published - April 12, 2023 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement