भारत

Christmas 2022: प्रधानमंत्री मोदी ने क्रिसमस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

Published by
भाषा
Last Updated- December 25, 2022 | 8:24 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह विशेष दिन समाज में सद्भाव व आनंद को और मजबूत करे।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘क्रिसमस की शुभकामनाएं! यह विशेष दिन हमारे समाज में सद्भाव और आनंद की भावना को आगे बढ़ाए। हम प्रभु ईसा मसीह के आदर्श विचारों और समाज की सेवा पर जोर दिए जाने को याद करते हैं।’’

दुनिया भर में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

First Published : December 25, 2022 | 8:22 AM IST