facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

संगीत निर्देशक स्वरूप नायक का निधन, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जताया शोक

वह 76 वर्ष के थे और पिछले कुछ महीनों से गले के कैंसर से पीड़ित थे

Last Updated- October 28, 2023 | 8:46 AM IST
Swarup Nayak

उड़िया संगीत निर्देशक एवं गीतकार स्वरूप नायक का शुक्रवार को कटक स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वह 76 वर्ष के थे और पिछले कुछ महीनों से गले के कैंसर से पीड़ित थे।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ‘एक्स’ पर एक शोक संदेश में, “प्रख्यात संगीतकार एवं गीतकार स्वरूप नायक के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके गीत श्रोताओं के दिलों में खास जगह बनाए रखेंगे। नायक को उड़िया फिल्म जगत में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’

पटनायक ने कहा शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

First Published - October 28, 2023 | 8:46 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट