facebookmetapixel
India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्यान

UP में Dengue से कोहराम! मरीजों से भरे अस्पताल; लखनऊ-कानुपर में सबसे ज्यादा बुरा हाल

डेंगू से प्रदेश में कुल दो दर्जन मौतें हुई हैं हालांकि निजी अस्पतालों में होने वाली मौतों को शामिल कर लें तो यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

Last Updated- October 17, 2023 | 6:36 PM IST
Super-specialty hospitals may benefit from CGHS rate revision: Analysts

Uttar Pradesh dengue cases: उत्तर प्रदेश में त्योहारी सीजन के ठीक पहले डेंगू (Dengue) का कहर बरस रहा है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की भीड़ है और हर दिन सैकड़ों की तादाद में नए मरीज मिल रहे हैं।

प्रदेश में अब तक विभिन्न जिलों में डेंगू से पीड़ित मरीजों (UP Dengue Cases) की तादाद 13000 से ज्यादा हो चुकी है। सबसे ज्यादा डेंगू के मामले लखनऊ, मुरादाबाद, कानपुर और नोयडा में मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में ही प्रदेश में 600 से ज्यादा डेंगू के नए मरीज मिले हैं।

डेंगू से यूपी में कुल दो दर्जन मौतें, मरीजों की तादाद और भी बढ़ सकती है

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक डेंगू से प्रदेश में कुल दो दर्जन मौतें हुई हैं हालांकि निजी अस्पतालों में होने वाली मौतों को शामिल कर लें तो यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मौसम में परिवर्तन के साथ आने वाले दिनों में डेंगू के मरीजों की तादाद और भी बढ़ सकती है। सोमवार से प्रदेश में बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

लखनऊ, कानपुर और मुरादाबाद व मेरठ सबसे ज्यादा प्रभावित

प्रदेश में डेंगू के मरीजों की सबसे ज्यादा भीड़ लखनऊ, कानपुर और मुरादाबाद व मेरठ जैसे शहरों में देखने को मिल रही है। राजधानी लखनऊ में सरकारी व निजी अस्पताल डेंगू के मरीजों से भर चुके हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू के आधे से ज्यादा मरीजों को डायलिसिस और वेंटिलेटर का सपोर्ट देने की नौबत आ रही है। राजधानी के बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु सहित सभी बड़े अस्पतालों में डेंगू के मरीजों से बेड फुल हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मेदांता जैसे निजी अस्पतालों में डेंगू के लिए अलग से वार्ड बनाकर मरीजों को भर्ती किया गया है।

ओपीडी में भी मरीजों की भारी भीड़

इसके अलावा अस्पतालों की ओपीडी में भी मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू के साथ ही वायरल, मलेरिया और टाइफाइड के भी केस बड़े पैमाने पर निकल रहे हैं।

गौरतलब है कि बीते आठ दिनों में ही प्रदेश में 3500 से ज्यादा मरीज डेंगू के मिले हैं। लखनऊ में 1080, मुरादाबाद में 1024 तो कानपुर में 923 डेंगू के मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। बीते चार दिनों से पूर्वांचल के जिलों में भी डेंगू के मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। वाराणसी में बीते 24 घंटे में 17 तो गोरखपुर में सात मरीज डेंगू के मिले हैं।

First Published - October 17, 2023 | 6:36 PM IST

संबंधित पोस्ट