facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

हरियाणा भाजपा में बदलाव, नायब सिंह सैनी बने प्रदेश अध्यक्ष

पहली बार के सांसद सैनी (50) की नियुक्ति से पार्टी को ओबीसी समुदाय के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिल सकती है

Last Updated- October 27, 2023 | 6:50 PM IST
Delhi election results 2025 LIVE updates: In initial trends, BJP crossed the majority mark, took lead on 36 seats

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी हरियाणा इकाई के संगठन में बदलाव करते हुए शुक्रवार को पार्टी सांसद नायब सिंह सैनी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया, जबकि अभी तक इस जिम्मेदारी को संभाल रहे ओम प्रकाश धनखड़ को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में इन नियुक्तियों की घोषणा की गई।

बयान में कहा गया, ‘‘यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’’ इस घोषणा के बाद धनखड़ ने ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट के जरिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के नेतृत्व को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘‘आप सबने संगठन कार्य हेतु परिश्रम की पराकाष्ठा की। दिल की गहराइयों से आभार, नमन, आपकी मेहनत को प्रणाम।’’

धनखड़ हरियाणा सरकार में मंत्री रहे हैं और कई प्रमुख विभागों के कामकाज को संभाल चुके हैं। उन्होंने नए दायित्व के लिए नायब सिंह सैनी को भी बधाई दी। सैनी कुरुक्षेत्र से भाजपा के सांसद हैं। वह भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चे के उपाध्यक्ष भी हैं।

पहली बार के सांसद सैनी (50) की नियुक्ति से पार्टी को ओबीसी समुदाय के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिल सकती है, क्योंकि जाटों का समर्थन बड़े पैमाने पर कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के बीच बंटा हुआ है। जाट राज्य में सबसे अधिक आबादी वाला समुदाय है। भाजपा पहले से ही जेजेपी के साथ गठबंधन में है।

जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं। धनखड़ को जुलाई 2020 में भाजपा की हरियाणा इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था और उन्होंने इस साल जुलाई में अपना कार्यकाल पूरा किया। हरियाणा में अगले साल लोकसभा चुनाव के अलावा विधानसभा के भी चुनाव हैं।

First Published - October 27, 2023 | 6:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट