भारत

By-elections: पश्चिम बंगाल के सागरदिघी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

सीट पर करीब 2.3 लाख मतदाता हैं

Published by
भाषा
Last Updated- February 27, 2023 | 8:53 AM IST

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की सागरदिघी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस-वाम गठबंधन के उम्मीदवार मैदान में हैं। तृणमूल और भाजपा ने क्रमशः देबाशीष बनर्जी और दिलीप साहा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि वाम दलों ने कांग्रेस उम्मीदवार बायरन बिस्वास को समर्थन दिया है।

तृणमूल के तीन बार के विधायक एवं राज्य के मंत्री सुब्रत साहा के पिछले साल दिसंबर में निधन के बाद सागरदिघी विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

यहां 60 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक आबादी के अलावा ग्रामीण सीट में करीब 18.5 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 6.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की आबादी है। सीट पर करीब 2.3 लाख मतदाता हैं।

First Published : February 27, 2023 | 8:50 AM IST