facebookmetapixel
Google Gemini ने पेश किया ‘Answer Now’ फीचर, जानें कैसा करना होगा यूज30 साल में पलट गई दुनिया की तस्वीर, गरीब देश बने अमीर, भारत भी रेस में आगेलेबर कोड का सीधा असर, प्राइवेट बैंकों और इंश्योरेंस कंपनियों का खर्च बढ़ाGold silver price today: सोने चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, चांदी 3 लाख रुपये पारचांदी ने बनाया इतिहास: MCX पर पहली बार ₹3 लाख के पारBCCL IPO Listing Today: कोल इंडिया की सहायक कंपनी के आईपीओ की धमाकेदार शुरुआत, 96% के प्रीमियम पर हुआ लिस्टपैसों के दम पर अमीर चुनाव खरीद लेते हैं? 66 देशों के सर्वे में बड़ा दावाIOC Q3 results: फरवरी में आएंगे नतीजे, जानिए पूरा शेड्यूलStock Market Update: सेंसेक्स 500 अंक गिरा, निफ्टी 25,550 के करीब; RIL और ICICI Bank 3% नीचेबजट पर शेयर बाजार की नजर: किन सेक्टरों पर बरसेगा सरकार का पैसा? जानें 5 ब्रोकरेज की राय

Budget Session 2023: 31 जनवरी से प्रारंभ होगा संसद का बजट सत्र

Last Updated- January 13, 2023 | 4:02 PM IST
Budget 2023

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा जिस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जोशी ने ट्वीट किया, ‘बजट सत्र में 27 बैठकें होंगी और यह 6 अप्रैल तक चलेगा। सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 14 फरवरी तक होगा।’ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगी।

करीब एक महीने के अवकाश के बाद बजट सत्र का दूसरा चरण 12 मार्च से शुरू होगा और 6 अप्रैल तक चलेगा। संसदीय मामलों के मंत्री ने कहा, ‘अमृतकाल में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, आम बजट और अन्य विषयों पर चर्चा को लेकर आशान्वित हैं।’

First Published - January 13, 2023 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट