facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

Budget 2024: ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की घोषणा, 1 करोड़ परिवारों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली

सोलर पैनल से हर साल 15,000 से 18,000 रुपये की बचत, ग्रीन ग्रोथ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कई कदम

Last Updated- July 23, 2024 | 2:23 PM IST
Vikram Solar Share

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की घोषणा की। यह घोषणा इसी साल फरवरी में पेश किए गए अंतरिम बजट का हिस्सा है। इस योजना के तहत, घरों की छतों पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाए जाएंगे। इससे एक करोड़ परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी।

बजट 2024 में वित्त मंत्री ने ग्रीन ग्रोथ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई कदमों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि छत पर सोलर पैनल लगाने की योजना का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और 1.28 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन और 14 लाख आवेदन आए हैं।

सरकार का कहना है कि सोलर पैनल लगाने से घरों को सालाना 15,000 से 18,000 रुपये तक की बचत होगी, क्योंकि उन्हें मुफ्त बिजली मिलेगी और बची हुई बिजली वे बिजली कंपनियों को बेच सकेंगे।

इसके अलावा, इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज करने के लिए, सामान की सप्लाई और इंस्टालेशन के लिए बड़ी संख्या में विक्रेताओं के लिए बिज़नेस के मौके बनेंगे और मैन्युफैक्चरिंग, इंस्टालेशन और मेंटेनेंस में तकनीकी स्किल वाले युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार सातवीं बार बजट पेश करते हुए इतिहास रच दिया। यह बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का पिछले महीने फिर से चुने जाने के बाद पहला बजट है। सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2024 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इस सर्वेक्षण में अनुमान लगाया गया है कि वित्त वर्ष 2025 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.5% से 7% के बीच रह सकती है। हालांकि, 2024-25 के लिए अनुमानित यह वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष के लिए अनुमानित 8.2% की आर्थिक वृद्धि दर से कम है।

First Published - July 23, 2024 | 2:23 PM IST

संबंधित पोस्ट