facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

झारखंड : कांग्रेस की नेताओं को चेतावनी, मीडिया में न दें पार्टी विरोधी बयान

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 3:09 PM IST

झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने अपने नेताओं को चेतावनी दी कि यदि वे पार्टी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करते पाए गये, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पार्टी की अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता बार-बार पार्टी के खिलाफ बयान दे रहे हैं। उन्होंने इसे अनुशासनहीनता बताते हुए कहा कि इस तरह के बयान देते पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी और शीर्ष नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान देना पार्टी के संविधान का उल्लंघन है। संगठन में इस तरह की अनुशासनहीनता को पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और इस तरह के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी–चाहे वे सामान्य कार्यकर्ता हों या वरिष्ठ नेता।’’

सिंह ने कहा कि यदि पार्टी के किसी सदस्य को कोई शिकायत है तो वह उसे उपयुक्त मंच पर रख सकते हैं और उसका समाधान किया जाएगा। अनुशासन समिति जल्द ही जिला समितियों को इस विषय पर नोटिस भेजेगी।’’

उल्लेखनीय है कि राज्य में पार्टी के नेताओं का एक वर्ग हालिया संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर खुल कर नाराजगी प्रकट कर रहा है, जिसके बाद यह चेतावनी दी गई है। कांग्रेस राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 3:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement