facebookmetapixel
SBI YONO यूजर्स को सरकार की चेतावनी: फर्जी आधार APK से रहें सावधान, नहीं तो होगा भारी नुकसानFlexi-Cap Funds: 2025 में रहा सुपरस्टार, AUM ₹5.52 लाख करोड़; फंड मैनेजर पर है भरोसा तो करें निवेशRealty Stock: नतीजों के बाद बनेगा रॉकेट! ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ दिया 61% अपसाइड का टारगेटQ3 रिजल्ट के बाद PNB का शेयर 52-वीक हाई से 5.37% नीचे लुढ़का; जानें क्या है कारणPNB Q3FY26 Results: मुनाफा 11.6% बढ़कर ₹5,189 करोड़ के पार, ब्याज से होने वाली आय भी 3% बढ़ाराहत अब काफी नहीं! एक्सपर्ट की मांग: बजट में प्री-फंडेड क्लाइमेट इंश्योरेंस पॉलिसी पर सोचे सरकार₹3 लाख के पार चांदी, क्या अभी भी कमाई का मौका बचा है, जानें क्या कह रहे हैं एक्सपर्टNFO: Parag Parikh MF ने उतारा नया लॉर्ज कैप फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; क्या है इसमें खास?Trump ने नोबेल पुरस्कार न मिलने का ठीकरा फोड़ा, ग्रीनलैंड को बनाया सुरक्षा मुद्दाSteel Stocks: दुनिया की सुस्ती के बीच भारत का स्टील सेक्टर मजबूत, मोतीलाल ओसवाल ने इन 3 शेयरों में दी BUY की सलाह

Bihar Bypoll Result 2024: सभी चार सीटों पर NDA प्रत्याशी जीते

Bihar Bypoll Result 2024: बेलागंज सीट पर, जद (यू) की उम्मीदवार मनोरमा देवी अंतिम चरण की मतगणना के बाद 73,334 मत पाकर जीत हासिल करने में सफल रहीं।

Last Updated- November 23, 2024 | 5:00 PM IST
NDA wins in Bihar

बिहार में चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम शनिवार अपराह्न घोषित कर दिए गए जिसके तहत सभी सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग के अनुसार इमामगंज से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की दीपा कुमारी, बेलागंज से जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) की मनोरमा देवी, रामगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अशोक कुमार सिंह और तरारी सीट पर भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने जीत हासिल की।

इसके अनुसार, वियजी उम्मीदवार दीपा ने 53,435 मत और उनके उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी रोशन कुमार ने 47,490 मत हासिल किए। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र पासवान को 37,103 मत मिले।

बेलागंज सीट पर, जद (यू) की उम्मीदवार मनोरमा देवी अंतिम चरण की मतगणना के बाद 73,334 मत पाकर जीत हासिल करने में सफल रहीं। इस सीट पर विपक्षी महागठबंधन में शामिल राजद के उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह को 51,943 मत और तीसरे स्थान पर रहे जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद अमजद को 17,285 मत मिले।

रामगढ़ में भाजपा के अशोक कुमार सिंह ने 62,257 मत हासिल कर जीत दर्ज कराई। दूसरे स्थान पर रहे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सतीश कुमार यादव ने 60,895 मत और तीसरे स्थान पर रहे जन सुराज पार्टी उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह ने 6,513 मत प्राप्त किये।

तरारी में अंतिम दौर की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत 78,755 मत हासिल कर प्रथम स्थान पर रहे।

विपक्षी महागठबंधन में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के उम्मीदवार राजू यादव 68,143 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर और जन सुराज पार्टी की किरण सिंह 5,622 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं। बिहार की इन चार विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था।

उपचुनाव के नतीजे सत्तारूढ़ राजग, विपक्षी महागठबंधन और नवगठित जन सुराज पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उपचुनाव जरूरी हो गए हैं।

First Published - November 23, 2024 | 4:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट