facebookmetapixel
चांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलानMRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछालSuzlon Energy Share: छह महीने में 30% टूटा, Q3 में कमाई 42% बढ़ी; क्या अब आ गया खरीदने का समय ?REITs को लोन का प्रस्ताव, RBI MPC ने रियल एस्टेट के लिए खोल दिया नया रास्ताLIC Share Price: शानदार Q3 नतीजों के बाद शेयर 7% उछला, ब्रोकरेज बोले- आगे भी रिटर्न की उम्मीदRBI MPC ने दरें स्थिर रखीं, फैसले के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड 4 bps बढ़ीRBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगात

BharatPe Fraud: अमेरिका जा रहे अश्नीर ग्रोवर और उनकी पत्नी को IGI एयरपोर्ट पर रोका गया, X पर खुद बताई वजह

मई में, EOW ने भारतपे चलाने वाली रेजिलिएंट इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के फंड के कथित दुरुपयोग के लिए अश्नीर ग्रोवर और माधुरी जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया था

Last Updated- November 17, 2023 | 4:02 PM IST
Ashneer Grover, wife, stopped from leaving for New York at Delhi airport

फिनटेक प्लेटफॉर्म भारतपे के पूर्व सीईओ और को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर को आज इंदिरा गांधी इंटरनैशनल (IGI) एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। द इकनॉमिक टाइम्स (ईटी) ने शुक्रवार को सूत्रों के हवाले से बताया कि अश्नीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन दिल्ली से न्यूयॉर्क के लिए जा रहे थे। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offences Wing- EOW) के अनुरोध पर उनके खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर (LoC) के तहत दोनों लोगों को रोका गया ।

क्या है मामला?

बता दें कि मई में, EOW ने भारतपे चलाने वाली रेजिलिएंट इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के फंड के कथित दुरुपयोग के लिए दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। स्टार्टअप ने आरोप लगाया कि ग्रोवर परिवार ने उसके 81 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपने निजी खर्च के लिए किया।

बिजनेस स्टैंडर्ड के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए क्लिक करें 

इस हफ्ते, EOW ने दिल्ली उच्च हाईकोर्ट को एक स्टेटस रिपोर्ट में कहा कि वेंडर इनवाइस में मिसमैचिंग थीं। इसके अलावा, भारतपे के साथ काम करने वाली कुछ ह्यूमन रिसोर्स (HR) कंपनियों का गठन सिर्फ कंपनी के पैसे को हड़पने के लिए किया गया था।

मनीकंट्रोल के रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में आरोप लगाया गया है कि कथित तौर पर भर्ती सेवाएं (recruitment services ) प्रदान करने वाली पांच कंपनियों की इनवाइसेज पिछली तारीख की थी। जबकि जो बैंक अकाउंट्स ओपन हुए हैं वे इनवाइस की डेट के बाद की तारीख के हैं।

क्या होता है LoC?

अधिकारियों द्वारा LoC का उपयोग यह जांचने के लिए किया जाता है कि यात्रा करने वाला व्यक्ति किसी कानून प्रवर्तन एजेंसी (लॉ इनफोर्समेंट एजेंसी) द्वारा वांटेड है या नहीं। सर्कुलर जारी होने के बाद व्यक्ति को देश से बाहर यात्रा करने की अनुमति नहीं होती है।

अश्नीर ग्रोवर ने ट्वीट कर दिया बयान

इस बीच, मीडिया में अश्नीर ग्रोवर की यह रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया और मामले के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, मई में FIR के बाद से आज सुबह 8 बजे (एयरपोर्ट से लौटने के 7 घंटे बाद) तक मुझे EOW से कोई कम्युनिकेशन या समन नहीं मिला है। मैं 16-23 नवंबर तक अमेरिका जा रहा था। इमिग्रेशन पर अधिकारियों कि LoC लगा हुआ है सर – EOW से चेक कर के बताते हैं।’

इसके बाद ग्रोवर ने लिखा, ‘मुझे यह अजीब लगा क्योंकि मई में FIR दर्ज होने के बाद से मैं 4 बार अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर चुका हूं और कभी कोई समस्या नहीं हुई और मुझे एक बार भी बुलाया नहीं गया। वैसे भी फ्लाइट इसी बीच छूट गई – EOW के लोगों ने इमीग्रेशन को निर्देश दिया कि हमें बाहर जाने दिया जाए ताकि हम घर लौट सकें।’

उन्होंने कहा, ‘आज सुबह EOW का समन होम डिलीवर हुआ है और मैं हमेशा की तरह सहयोग करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा, कोई ड्रामा नहीं चल रहा है। LoC हटाने की प्रक्रिया है और मैं फ्लाइट रिस्क में नहीं हूं, यह साबित करना आसान है।’

भारतपे के साथ बने रहने का दिया था बयान

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, ग्रोवर ने कहा कि वह ‘भारतपे के बाद खड़े होने वाले आखिरी व्यक्ति’ होंगे।

पोस्ट में उन्होंने अपने खिलाफ चल रही जांच में कथित आरोपों से इनकार करते हुए विभिन्न संस्थानों की प्रतिक्रियाओं का हवाला दिया था।

Nykaa IPO के बाद भारतपे खबरों में

BharatPe 2022 से खबरों में है, जब ग्रोवर पर नायका आईपीओ (Nykaa IPO) के लिए अलॉटमेंट और फंडिंग सुरक्षित करने में विफल रहने के लिए एक बैंक कर्मचारी के साथ अनुचित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था। ग्रोवर ने स्वैच्छिक अवकाश (voluntary leave) लिया और बाद में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

First Published - November 17, 2023 | 3:39 PM IST

संबंधित पोस्ट