भारत

Bengaluru: PM मोदी ने Boeing के वैश्विक इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी सेंटर कैंपस का किया उद्घाटन

अत्याधुनिक बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर परिसर करीब 1,600 करोड़ रुपये की लागत से 43 एकड़ जमीन पर बना है।

Published by
भाषा   
Last Updated- January 19, 2024 | 4:26 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु के पास अमेरिकी विमान विनिर्माता बोइंग के नए वैश्विक इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी केंद्र परिसर का उद्घाटन किया।

अत्याधुनिक बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर परिसर करीब 1,600 करोड़ रुपये की लागत से 43 एकड़ जमीन पर बना है। यह बोइंग का अमेरिका के बाहर अपनी तरह का सबसे बड़ा निवेश है।

बेंगलुरु के बाहरी इलाके देवनहल्ली में स्थित हाईटेक डिफेंस और एयरोस्पेस पार्क में बना यह परिसर भारत में जीवंत स्टार्टअप, निजी और सरकारी परिवेश के साथ साझेदारी के लिए एक आधारशिला बनेगा। बोइंग का यह केंद्र वैश्विक वैमानिकी एवं रक्षा उद्योग के लिए अगली पीढ़ी के उत्पादों और सेवाओं को विकसित करने में मदद करेगा।

First Published : January 19, 2024 | 4:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)