भारत

Bank Holidays 2023: जनवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें लिस्ट

Published by
बीएस वेब टीम
Last Updated- December 18, 2022 | 10:45 AM IST

Bank Holidays 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, देश में बैंक अगले साल जनवरी में 11 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इन छुट्टियों (हॉलिडे) में कुछ त्योहार, रविवार और दूसरा और चौथा शनिवार शामिल हैं।

आपको बता दें, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भारत में बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा, पब्लिक हॉलिडे, नेशनल हॉलिडे और रीजनल हॉलिडे (जो अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं) पर बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में अगर आप पहले से ही बैंक हॉलिडे के बारे में जानते हैं तो आपके लिए बैंक के कामों को सही समय पर निपटना आसान हो जाएगा।

आइए नजर डालते हैं जनवरी में पड़ने वाली छुट्टियों पर:

1 जनवरी 2023: नया साल

5 जनवरी 2023: गुरु गोबिंद सिंह जयंती (हरयाणा, राजस्थान)

11 जनवरी 2023: मिशनरी दिवस (मिजोरम)

12 जनवरी 2023: स्वामी विवेकानंद जयंती (पश्चिम बंगाल)

14 जनवरी 2023: मकर संक्रांति (कई राज्य)

15 जनवरी 2023: पोंगल/माघ बिहू (आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु, असम)

22 जनवरी 2023: सोनम लोसर (सिक्किम)

23 जनवरी 2023: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल)

25 जनवरी 2023: राज्य दिवस (हिमाचल प्रदेश)

26 जनवरी 2023: गणतंत्र दिवस (पूरे भारत में)

31 जनवरी 2023: मी-डैम-मी-फी (असम)

First Published : December 18, 2022 | 10:45 AM IST