facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

केरल में सात मार्च को मनाया जाएगा ‘आट्टुकाल पोंगाला’

पिछले दो साल के मुकाबले इस साल ‘पोंगाला’ कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के बगैर मनाया जाएगा

Last Updated- March 06, 2023 | 10:32 AM IST
Attukal Pongala

तिरुवंनतपुरम के आट्टुकाल भगवती मंदिर की देवी को ‘पोंगाला’ अर्पण करने के लिए मंगलवार को ‘आट्टुकाल पोंगाला’ मनाया जाएगा, जिसमें हजारों महिला श्रद्धालु एकत्रित होंगी।

पिछले दो साल के मुकाबले इस साल ‘पोंगाला’ कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के बगैर मनाया जाएगा, जिसके कारण बड़ी संख्या में महिलाओं के उमड़ने की संभावना है। ‘आट्टुकाल पोंगाला’ को दुनिया में महिलाओं की सबसे बड़ी धार्मिक सभाओं में से एक माना जाता है, जिसके लिए चावल, गुड़ और कसे हुए नारियल के मिश्रण से बने ‘पोंगाला’ को मिट्टी या धातु के बर्तनों में पकाने के वास्ते तिरुवनंतपुरम की सड़कों पर ईंट के चूल्हे बनाए गए हैं।

‘‘महिलाओं के सबरीमला’’ के नाम से मशहूर तिरुवनंतपुरम के आट्टुकाल मंदिर के इस वार्षिक उत्सव के दौरान ‘पोंगाला’ बनाना महिलाओं की एक पवित्र रस्म मानी जाती है। इस रस्म में केवल महिलाएं ही हिस्सा ले सकती हैं।

कोविड-19 महामारी के बाद इस बार बड़ी संख्या में महिलाओं के उमड़ने के मद्देनजर पुलिस और दमकल विभाग ने यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक बंदोबस्त किए हैं कि उत्सव में कोई अप्रिय घटना न हो या जनता को कोई असुविधा न हो।

पुलिस ने छह और सात मार्च को तिरुवनंतपुरम शहर में भारी और मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगाई है। श्रद्धालुओं को भी फुटपाथ पर चूल्हे न रखने का निर्देश दिया गया है। उन्हें सड़कों पर चूल्हे बनाते वक्त आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता छोड़ने को भी कहा गया है।

महिलाओं की दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक सभा होने के लिए इस त्योहार को 2009 में ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया था, जब एक ही दिन में 25 लाख महिलाओं से इसमें भाग लिया था।

First Published - March 6, 2023 | 10:28 AM IST

संबंधित पोस्ट