facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Earthquake: असम-पूर्वोत्तर में 5.9 तीव्रता का भूकंप, गुवाहाटी में मची अफरा-तफरी; लोग घरों से बाहर निकले

Advertisement

भूकंप शाम 4 बजकर 41 मिनट पर आया, हालांकि अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है

Last Updated- September 14, 2025 | 6:08 PM IST
Earthquake
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

रविवार को असम और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों के मुताबिक, यह भूकंप शाम 4.41 बजे आया। इसका केंद्र असम के उदलगुरी जिले में था। भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर थी। अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान की खबर नहीं है। 

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भूकंप का केंद्र उदलगुरी के पास था। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई बड़ा नुकसान या जानमाल की हानि की सूचना नहीं मिली है। सरकार स्थिति पर नजर रख रही है। उदलगुरी, सोनितपुर, तमूलपुर, नलबारी और असम के कई अन्य जिलों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। 

लोग घरों से बाहर भागे

गुवाहाटी में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “ऐसा लगा जैसे ये रुक ही नहीं रहा। एक पल के लिए मुझे लगा कि सब खत्म हो गया है।” एक अन्य निवासी ने बताया, “मैंने सच में सोचा कि छत गिर जाएगी और मैं बच नहीं पाऊंगा।”

मणिपुर के पश्चिमी हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश में भी झटके महसूस हुए। अरुणाचल की राजधानी ईटानगर में लोग डर के कारण घरों और दुकानों से बाहर भागे।

राज्य आपदा प्रबंधन सचिव दानी सुलु ने बताया कि अरुणाचल में अभी तक किसी इमारत को नुकसान या किसी के घायल होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। 

पूर्वोत्तर भारत भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में आता है। इस इलाके में अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते हैं। लोग इस तरह की प्राकृतिक आपदा से सतर्क रहते हैं। फिलहाल, प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है और लोगों से शांत रहने की अपील की जा रही है।

Advertisement
First Published - September 14, 2025 | 5:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement