भारत

Andhra Pradesh: टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

नायडू द्वारा दायर प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध करने वाली याचिका पर आज दोपहर डेढ़ बजे सुनवाई होने वाली है।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 22, 2023 | 12:51 PM IST

कौशल विकास निगम घोटाला से संबंधित मामले में यहां की एक अदालत ने शुक्रवार को तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की न्यायिक हिरासत की अवधि 24 सितंबर तक बढ़ा दी।

अतिरिक्त महाधिवक्ता पोन्नावोलु सुधाकर रेड्डी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री की न्यायिक हिरासत की अवधि दो दिन और बढ़ा दी। इस बीच उच्च न्यायालय में नायडू द्वारा दायर, प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध करने वाली याचिका पर आज दोपहर डेढ़ बजे सुनवाई होने वाली है।

यह भी पढ़ें : Women Reservation Bill : लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित होना संसदीय लोकतंत्र का स्वर्णिम पल – पीएम मोदी

चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम के धन का दुरुपयोग करने के आरोप में नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके कारण सरकारी खजाने को कथित रूप से 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। नायडू वर्तमान में राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में बंद हैं।

First Published : September 22, 2023 | 12:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)