भारत

Akshaya Tritiya 2023: PM मोदी ने अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी

Published by
भाषा
Last Updated- April 22, 2023 | 10:07 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोगों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी, जिसे नयी चीजें शुरू करने और खरीदारी करने के लिए शुभ दिन माना जाता है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ अक्षय तृतीया की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि दान-पुण्य और मांगलिक कार्य के शुभारंभ की परंपरा से जुड़ा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।’’ मोदी ने एक अन्य ट्वीट में भगवान परशुराम जयंती की भी शुभकामनाएं दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आप सभी को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि उनकी कृपा से हर किसी का जीवन साहस, विद्या और विवेक से परिपूर्ण हो।’’

First Published : April 22, 2023 | 10:07 AM IST