facebookmetapixel
इंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतराईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चापीएम मोदी 7–8 फरवरी को मलेशिया दौरे पर, व्यापार से रक्षा तक द्विपक्षीय सहयोग की होगी समीक्षापूर्व सेना प्रमुख नरवणे के ‘संस्मरण’ पर संसद में तीसरे दिन भी गतिरोधएसआईआर को लेकर ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, वैध मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोपछात्रों के लिए दिल्ली दुनिया का सबसे सस्ता शहरकई राज्यों के कर्ज पर नियंत्रण रखने में विफल एफआरएलPMAY-शहरी 2.0 योजना के तहत गरीबों के आवास का सालाना लक्ष्य 350% बढ़ा

दीवाली पर हवाई किराया 32 फीसदी तक घटा

मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर 31 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच यात्रा के लिए हवाई किराया घटकर 2,462 रुपये रह गया है जो पिछले साल त्योहार के दौरान 3,085 रुपये था।

Last Updated- October 30, 2024 | 10:56 PM IST
Competition reduced... air fares increased, dominance of Indigo and Air India continues होड़ घटी... बढ़ गया हवाई किराया, इंडिगो और एयर इंडिया का दबदबा जारी

दीवाली के दौरान प्रमुख घरेलू मार्गों पर हवाई किराये में 32 फीसदी तक की कमी आई है। यात्रियों की ओर से मांग कम रहने और विमान कंपनियों की मूल्य निर्धारण रणनीति के कारण किराये में कमी आई है।

आम तौर पर पहले बुकिंग कराने पर विमान कंपनियां सस्ती दरों पर टिकट देती हैं और जैसे-जैसे यात्रा की तारीख नजदीक आती है किराया बढ़ता जाता है। मगर अब विमान कंपनियां अग्रिम बुकिंग पर ज्यादा किराया वसूल रही हैं और यात्रा की तारीख करीब आने पर कम किराया लिया जा रहा है।

यात्रा वेबसाइट इक्सिगो के अनुसार बेंगलूरु-पुणे मार्ग पर 31 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच यात्रा के लिए इकॉनमी श्रेणी में औसत तत्काल किराया 2,879 रुपये है जबकि पिछले साल इस दौरान किराया 4,232 रुपये था।

विमानन क्षेत्र के शोधार्थी और एविएशन ब्लॉग नेटवर्क थॉट्स के संस्थापक अमेय जोशी ने मूल्य निर्धारण रणनीति में बदलाव पर कहा, ‘ पिछली कुछ तिमाहियों में पहले से बुकिंग कराने पर किराये में भारी वृद्धि देखी गई लेकिन प्रस्थान के करीब किराया कम हो गया और ज्यादातर मामलों में ‘जल्दी टिकट बुक करो, सस्ते में यात्रा करो’ की सोच बदल गई है।

मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर 31 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच यात्रा के लिए हवाई किराया घटकर 2,462 रुपये रह गया है जो पिछले साल त्योहार के दौरान 3,085 रुपये था। यह यात्रा से 1 से 3 दिन पहले टिकट लेने का किराया है।

24 अक्टूबर को इंडिगो के मुख्य वित्त  अधिकारी गौरव नेगी ने संकेत दिया था कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में भी हवाई यात्रा की मांग नरम रहने के आसार हैं।

First Published - October 30, 2024 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट