facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

बम की अफवाह के कारण मुंबई से लौटा Air India का विमान न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुआ

Advertisement

एक यात्री ने विमान के शौचालय के अंदर ‘उड़ान में बम है’ संदेश वाला एक पत्र देखा था और चालक दल को सतर्क किया था, जिसके बाद विमान को मुंबई भेजा गया।

Last Updated- March 11, 2025 | 3:00 PM IST
Ahmedabad plane crash puts focus on repeated DGCA warnings to Air India

बम की धमकी के बाद मुंबई वापस लौटी ‘एअर इंडिया’ की उड़ान मंगलवार सुबह अपने गंतव्य न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ‘एअर इंडिया’ के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान ने सभी 303 यात्रियों और एफडीटीएल (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) के कारण चालक दल के नए सदस्यों के साथ उड़ान भरी।

विमान लगभग नौ घंटे तक हवा में रहने के बाद मुंबई लौटा था

प्रवक्ता ने बताया कि नौ मार्च को जॉन एफ. केनेडी (जेएफके) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जाने वाली ‘एअर इंडिया’ की उड़ान को बम की धमकी के कारण वापस मुंबई भेज दिया गया था। विमान मंगलवार सुबह पांच बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ। इससे पहले, अधिकारियों ने बताया था कि विमान लगभग नौ घंटे तक हवा में रहने के बाद सोमवार सुबह मुंबई लौटा।

एक यात्री ने विमान के शौचालय के अंदर ‘उड़ान में बम है’ संदेश वाला एक पत्र देखा था और चालक दल को सतर्क किया था, जिसके बाद विमान को मुंबई भेजा गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने ‘बोइंग 777-300 ईआर’ विमान की गहन जांच की लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और इसके परिचालन का समय पुनर्निर्धारित कर मंगलवार सुबह पांच बजे रवाना किया गया।

Also read: Global Pollution List: दुनिया के टॉप 20 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 13 शहर, दिल्ली सबसे प्रदूषित राजधानी

फर्जी बम धमकियों का बढ़ता खतरा

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार शाम को इस घटना के सिलसिले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारी के अनुसार, विमान सोमवार सुबह करीब छह बजे मध्य एशिया में अजरबैजान के ऊपर से उड़ान भर रहा था तभी धमकी भरा संदेश मिला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब अजरबैजान हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में विमान के उतरने का प्रयास असफल रहा तो विमान के कप्तान ने वापसी की व्यवस्था करने के लिए मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारियों से संपर्क किया।

विमानन कंपनी ने पहले कहा था कि उड़ान का समय पुनर्निर्धारित करने तक सभी यात्रियों को होटल में ठहरने, भोजन और अन्य सहायता की पेशकश की गई है। पिछले माह न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली अमेरिका की विमानन कंपनी की एक उड़ान को संदिग्ध बम की धमकी के कारण मार्ग परिवर्तित कर रोम भेजा गया था। नागर विमानन मंत्रालय द्वारा सोमवार को राज्यसभा को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल विभिन्न विमानन कंपनी की कम से कम 15 उड़ानों को फर्जी बम की धमकी मिली, जिससे 2020 से अब तक ऐसी धमकियों की संख्या 833 हो गई है।

Advertisement
First Published - March 11, 2025 | 3:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement