facebookmetapixel
Income Tax new rules: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई टैक्स व्यवस्था, सैलरी से शेयर बाजार तक बदलेगा हिसाब-किताबमलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षित

Air India हादसे में मारे गए क्रू के अंतिम संस्कार में वरिष्ठ अधिकारी मौजूद, पीड़ितों को बताया टाटा परिवार का अभिन्न हिस्सा

Air India ने कहा कि AI171 हादसे में मारे गए क्रू के अंतिम संस्कार में वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे और कंपनी ने कहा कि वह पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दे रही है।

Last Updated- June 20, 2025 | 11:03 PM IST
Air India Plane Crash
हादसे के बाद घटनास्थल का दृश्य | फोटो: PTI

एयर इंडिया के सीईओ और एमडी कैम्पबेल विल्सन ने शुक्रवार को कहा कि 12 जून को हुई एआई171 दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक फ्लाइट क्रू सदस्य के अंतिम संस्कार में एयरलाइन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर किए जा रहे उन दावों का जोरदार खंडन किया, जिनमें आरोप लगाए गए थे कि अंतिम संस्कार में एयरलाइन से कोई अधिकारी मौजूद नहीं रहा।

विल्सन ने कर्मचारियों को लिखे एक संदेश में कहा, ‘हमारे वरिष्ठ अधिकारी हर अंतिम संस्कार में मौजूद थे।’ उन्होंने यह भी कहा कि प्रबंधन ने सम्मान के तौर पर और परिवारों एवं प्रियजनों के लिए इतनी महत्त्वपूर्ण सेवाओं में बाधा न डालने के लिए सभी कार्यक्रमों को लो प्रोफाइल बनाए रखने का फैसला किया। विल्सन ने यह भी कहा कि एयरलाइन मृतक क्रू सदस्यों के परिवारों को उसी तरह सहायता कर रही है जैसे वह अपने कर्मचारियों के परिवारों को करती है। उन्होंने कहा, ‘ये परिवार अब टाटा परिवार हैं।’

इस मामले में उन्होंने टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन के एक बयान को भी दोहराया। एयर इंडिया और टाटा समूह की 17 अन्य कंपनियों के लगभग 500 कर्मचारी अहमदाबाद में यात्रियों, क्रू और हादसे से प्रभावित स्थानी निवासियों के परिवारों की सहायता कर रहे हैं। विल्सन ने कहा, ‘अहमदाबाद में राहत कार्य संपन्न होने के बाद भी हम प्रभावित लोगों का समर्थन करते रहेंगे।’

दुर्घटनाग्रस्त उड़ान एआई171 में कुल 242 लोग सवार थे। इनमें 10 केबिन क्रू सदस्य, दो पायलट और 230 यात्री शामिल थे। इस दुर्घटना में एक यात्री को छोड़कर सभी की मौत हो गई। इसके अलावा जहां विमान गिरा, वहां भी जमीन पर 34 लोगों की जान गई।

विल्सन ने कहा कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की जांच में एयरलाइन पूरी तरह सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा, ‘चूंकि मामले की जांच आधिकारिक रूप से एएआईबी द्वारा की जा रही है, इसलिए किसी तरह की टिप्पणी करना या अटकलें लगाना हमारे लिए उचित नहीं है। हम जांच एजेंसी द्वारा मांगी जा रही हर जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं और उन्हें पूरा सहयोग कर रहे हैं। यदि जांच के दौरान पता चलता है कि एयरलाइंस अथवा आपूर्तिकर्ता को तत्काल कुछ बदलने की आवश्यकता है तो उस पर फौरन कदम उठाया जाएगा और हमें विश्वास है कि ऐसी जानकारी पारदर्शी तरीके से शीघ्र साझा की जाएगी।’

विल्सन ने अपने संदेश में कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि एयर इंडिया के बोइंग 787 बेड़े ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा की गई अतिरिक्त जांच को पास कर लिया है।

First Published - June 20, 2025 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट