facebookmetapixel
Advertisement
CNG गाड़ियों की बाढ़, फिर भी गैस कंपनियों के शेयरों पर ब्रोकरेज का ठंडा रुख, कहा- होल्ड करेंReliance Share: जितना गिरना था गिर गया, अब चढ़ेगा! ब्रोकरेज ने 29% अपसाइड का दिया टारगेटजंग बढ़ी तो और चमकेगा सोना! एक्सपर्ट बोले- अप्रैल के बाद 5,600 डॉलर के पार जा सकता है भावइस युद्ध को 10 के पैमाने पर आंका जाए, तो अमेरिका की स्थिति 15 के बराबर: डॉनल्ड ट्रंपStocks to Watch: Gujarat Gas से लेकर GE Shipping और Bharat Forge तक, गुरुवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Update: चार दिन की गिरावट के बाद बढ़त में खुला बाजार, सेंसेक्स 360 अंक चढ़ा; निफ्टी 24600 के ऊपरबाजार में भारी बिकवाली! मेटल-रियल्टी धड़ाम, लेकिन ये 2 शेयर दे सकते हैं कमाई का मौका, चेक करें TGT, SLकॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतरा

पहला टेस्ट हारने के बाद हमने इंग्लैंड से चार टेस्ट जीते थे: Rohit Sharma

Advertisement

पहली पारी में घरेलू टेस्ट में अपने न्यूनतम स्कोर 46 रन पर आउट होने वाली भारतीय टीम ने दूसरी पारी में वापसी की लेकिन आठ विकेट से हार गई।

Last Updated- October 20, 2024 | 2:34 PM IST
Bengaluru: India’s captain Rohit Sharma
Rohit Sharma

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को यकीन है कि न्यूजीलैंड के हाथों पहला टेस्ट आठ विकेट से हारने के बावजूद उनकी टीम उसी तरह वापसी करेगी जैसे इस साल की शुरूआत में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार चार मैच जीतकर की थी ।

पहली पारी में घरेलू टेस्ट में अपने न्यूनतम स्कोर 46 रन पर आउट होने वाली भारतीय टीम ने दूसरी पारी में वापसी की लेकिन आठ विकेट से हार गई।

रोहित ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा ,‘‘ इस तरह के मैच होते हैं । हम इसे भुलाकर आगे बढेंगे । हमने इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच गंवाने के बाद चार मैच जीते हैं । हमें पता है कि हर एक खिलाड़ी को क्या करना है ।’’

उन्होंने स्वीकार किया कि हालात को भांपने में उनसे गलती हुई लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि भारतीय टीम 46 रन पर आउट हो जायेगी ।

रोहित ने कहा ,‘‘ मैने प्रेस काफ्रेंस में कहा था कि हमें पता था कि शुरूआत में दिक्कत होगी लेकिन हमने यह नहीं सोचा था कि टीम 46 रन पर आउट हो जायेगी । न्यूजीलैंड में अच्छी गेंदबाजी की और हम नाकाम रहे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ दूसरी पारी में हमने अच्छी बल्लेबाजी की । जब आप 350 रन पीछे हों तो ज्यादा कुछ नहनीं कर सकते । कुछ अच्छी साझेदारियां बनी । हम सस्ते में आउट हो सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ । सरफराज और ऋषभ ने शानदार बल्लेबाजी की । सरफराज ने काफी परिपक्व पारी खेली ।’’

चेन्नई सुपर किंग्स के लिये आईपीएल खेलने वाले रचिन रविंद्र को लाल और काली मिट्टी पर खेलने का अनुभव था जिससे वह रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा का डटकर सामना कर सके । पहली पारी में शतक जमाने वाले रविंद्र ने कहा ,‘‘चेन्नई में तैयारियों के दौरान हमने अलग अलग पिचों पर , लाल और काली मिट्टी पर अभ्यास किया जिससे काफी फायदा मिला ।’’

रविंद्र के दादा दादी अभी भी बेंगलुरू में रहते हैं और परिवार के सामने इस तरह की पारी खेलकर उन्हें बहुत अच्छा लगा । उन्होंने कहा ,‘‘ यह अच्छा शहर और बल्लेबाजी के लिये अच्छी विकेट थी । परिवार के सामने खेलना जज्बाती था । इससे यह पारी और खास हो गई।’

Advertisement
First Published - October 20, 2024 | 2:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement