facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

Haldwani Violence: आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत होगी कार्रवाई

Advertisement

हल्द्वानी में हिंसा के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Last Updated- February 09, 2024 | 11:30 PM IST
हल्द्वानी: आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत होगी कार्रवाई, Haldwani: Action will be taken against the accused under National Security Act

Haldwani Violence: उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने शुक्रवार को कहा कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में गुरुवार को पुलिसकर्मियों पर हमला करने तथा आगजनी एवं तोड़फोड़ में शामिल तत्त्वों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

नैनीताल जिले के हिंसाग्रस्त शहर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लेने के बाद कुमार ने कहा कि पहली प्राथमिकता हल्द्वानी में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करना है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अंशुमान सिंह भी इस दौरान कुमार के साथ रहे। 

कुमार ने कहा कि कर्फ्यू लगाने के साथ ही हालात काफी हद तक नियंत्रण में आ गए हैं लेकिन इस समय हमारा विशेष ध्यान अगले 24 घंटों में शहर में सामान्य स्थिति बहाल करना है। उन्होंने कहा, ‘बनभूलपुरा में पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले तथा तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले अराजक तत्त्वों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।’ 

पुलिस महानिदेक ने हल्द्वानी में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एक बैठक की और स्थिति के बारे में उनसे जानकारी ली। वह अस्पताल में भर्ती घायलों को देखने भी गए। उन्होंने अराजक तत्त्वों द्वारा फूंके गए पुलिस थाने का भी दौरा किया। 

हल्द्वानी में हिंसा के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मुस्लिम बहुल बनभूलपुरा क्षेत्र में स्थित ‘मलिक का बगीचा’ में गुरुवार शाम को अवैध मदरसा और नमाज स्थल को तोड़े जाने के दौरान हिंसा भड़क गई थी और इस हिंसा में छह दंगाईयों की मौत हो गई है। 

Advertisement
First Published - February 9, 2024 | 11:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement