भारत

भारत का 90 फीसदी हिस्सा और पूरी दिल्ली लू के प्रभाव के ‘डेंजर जोन’ में: अध्ययन

Published by
भाषा
Last Updated- April 20, 2023 | 9:45 AM IST

जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में ‘लू’ लगातार और भी खतरनाक होती जा रही है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। अध्ययन के मुताबिक देश का 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सा और पूरी दिल्ली लू के प्रभावों के ‘खतरे के क्षेत्र’ में है।

यह अध्ययन कैंब्रिज विश्वविद्यालय में रमित देबनाथ और उनके सहयोगियों द्वारा किया गया है।

अध्ययन में कहा गया है कि ‘लू’ ने संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने की दिशा में भारत की प्रगति को पहले की तुलना में ज्यादा बाधित किया है।

First Published : April 20, 2023 | 9:45 AM IST