facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

नोएडा में जब्त हुआ 8500 किलोग्राम नकली तंबाकू, ले जाया जा रहा था कर्नाटक और केरल

Advertisement

ट्रक में नकली तंबाकू की बोरियों के ऊपर आलू की बोरी रखी हुई थी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ट्रक और कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Last Updated- April 09, 2024 | 12:19 PM IST
tobacco smuggling
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला पुलिस ने करीब 8500 किलोग्राम नकली तंबाकू जब्त किया है जिसे बेचने के लिए कर्नाटक और केरल ले जाया जा रहा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि थाना सेक्टर 126 पुलिस ने नकली तंबाकू बनाने वाले गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य आरोपी फरार है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर 126 पुलिस को सूचना मिली कि एक गिरोह के सदस्य नकली तंबाकू को एक ट्रक से दिल्ली से कर्नाटक और केरल ले जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने जेपी कट के पास से एक ट्रक को रोका और उसमें कुल 138 बोरियों में रखा 8418 किलोग्राम नकली तंबाकू बरामद किया।

मिश्रा ने मुताबिक, पुलिस ने ट्रक चालक मनोज सरोज और उसके सहायक रमेश भाटी को हिरासत में ले लिया जिन्होंने पूछताछ में बताया कि ट्रक से आगे चल रही एक कार में सवार लोग उन्हें पुलिस और जीएसटी विभाग की गतिविधि के बारे में जानकारी दे रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने उस कार को पकड़ा और सैयद जबी उल्ला, परम, शिवम जायसवाल और जाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि ट्रक में नकली तंबाकू की बोरियों के ऊपर आलू की बोरी रखी हुई थी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ट्रक और कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। मिश्रा ने बताया कि इस गिरोह का सरगना विकास उर्फ चाचा है जो फिलहाल फरार है।

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 12:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement