facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

केरल में 32 फीसदी वाहनों का बीमा नहीं : परिवहन विभाग

श्रीजीत ने कहा कि मोटर वाहन विभाग सभी वाहनों की पूर्ण बीमा कवरेज हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

Last Updated- December 23, 2023 | 1:22 PM IST
Vehicles
Representative Image

केरल में वर्तमान में 32 प्रतिशत वाहनों का बीमा नहीं है जिससे कई लोगों की जान को खतरा है। राज्य परिवहन आयुक्त एस. श्रीजीत ने यह जानकारी दी। श्रीजीत ने कहा कि मोटर वाहन विभाग सभी वाहनों की पूर्ण बीमा कवरेज हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

उन्होंने यह बयान हाल में तिरुवनंतपुरम में भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के अनिवार्य बीमा जागरूकता अभियान के तहत सामान्य बीमाकर्ता मैग्मा एचडीआई द्वारा आयोजित की गई महिला मोटरसाइकिल रैली के दौरान दिया।

इस संबंध में जारी विज्ञप्ति में श्रीजीत के हवाले से कहा गया, ‘‘केरल की सड़कों पर 32 प्रतिशत वाहन वर्तमान में बिना बीमा के हैं जिससे कई जिंदगियां खतरे में हैं। इस खतरनाक आंकड़े को कम करने के लिए मोटर वाहन विभाग सभी वाहनों की पूर्ण बीमा कवरेज प्राप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।’’ बीमा का महत्व रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि वाहनों के अलावा लोगों को अपनी जान और अपनी संपत्ति के लिए इसकी जरूरत के बारे में भी जागरूक होना चाहिए।

मैग्मा एचडीआई ने विज्ञप्ति में कहा कि कम बीमा जागरूकता कम बीमा पहुंच के प्रमुख कारणों में से एक है। कंपनी के मुख्य तकनीकी अधिकारी अमित भंडारी ने कहा कि महिला मोटरसाइकिल रैली सशक्तीकरण और शिक्षा का एक अनूठा मिश्रण है।

First Published - December 23, 2023 | 1:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट