facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

Delhi: DTC के बेड़े में शामिल होंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें

दिल्ली परिवहन निगम वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी में 1,300 इलेक्ट्रिक बसें संचालित करता है।

Last Updated- December 23, 2023 | 9:10 AM IST
e bus
Representative Image

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) नए साल में अपने बेड़े में 200 इलेक्ट्रिक बसें जोड़ सकता है। इससे उसके बेड़े में बसों की कुल संख्या 1,500 हो जाएगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह कहा।

दिल्ली परिवहन निगम वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी में 1,300 इलेक्ट्रिक बसें संचालित करता है। इनमें से 500 को इस महीने की शुरुआत में हरी झंडी दिखाई गई थी।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली इंटिग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम लि. (डीआईएमटीएस) क्लस्टर बसों की निगरानी और प्रबंधन करता है। वैसे तो इलेक्ट्रिक बसें पहले ही डीटीसी बेड़े में शामिल हो चुकी हैं, लेकिन डीआईएमटीएस को जल्द ही 200 बसें मिलेंगी।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘सौ बसें पहले ही आ चुकी हैं। हम 100 और बसों के आने की उम्मीद कर रहे हैं और इन्हें जनवरी के मध्य में हरी झंडी दिखाए जाने की संभावना है।’’

First Published - December 23, 2023 | 9:10 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट