facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

124 साल का रिकॉर्ड टूटा, अक्टूबर बना सबसे गर्म महीना, नवंबर में भी गर्मी का असर

Advertisement

दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। शुक्रवार (1 नवंबर) की सुबह कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 से ऊपर पहुंच गया।

Last Updated- November 02, 2024 | 5:08 PM IST
Weather Forecast
Representative Image

भारत में अक्टूबर 2024 पिछले 124 वर्षों (1914 से) का सबसे गर्म अक्टूबर रहा, जिसमें औसत तापमान 26.92 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.23 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अक्टूबर के न्यूनतम तापमान भी रिकॉर्ड स्तर पर थे, जो 1901 के बाद सबसे ऊंचे थे।

दिल्ली में इस साल अक्टूबर का महीना पिछले 73 सालों में सबसे गर्म रहा। सफदरजंग में अक्टूबर के दौरान औसत अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अक्टूबर में दर्ज चौथा सबसे अधिक दिन का तापमान और छठा सबसे अधिक रात का तापमान है, जो 1901 के बाद रिकॉर्ड हुआ है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रिकॉर्ड के अनुसार, अक्टूबर का सबसे ज्यादा औसत दिन का तापमान 1951 में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, सबसे ज्यादा औसत रात का तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस 1915 और 1951 में रिकॉर्ड किया गया था।

नवंबर में कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नवंबर में औसत से अधिक तापमान की संभावना जताई है। खासकर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, जिसका कारण इस साल कमजोर मानसून है। दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में इस महीने बारिश भी अधिक हो सकती है।

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा के अनुसार, इस असामान्य गर्मी का कारण पश्चिमी विक्षोभ का अभाव और कई निम्न दबाव वाले क्षेत्रों का बनना है, जिसमें एक चक्रवात भी शामिल है। इससे पूर्वी हवाओं में बढ़ोतरी हुई है, जो गर्मी को बढ़ावा दे रही हैं।

दिवाली के बाद दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण

दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। शुक्रवार (1 नवंबर) की सुबह कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 से ऊपर पहुंच गया, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना जाता है।

इंडिया गेट के पास AQI 317 होने के कारण साइकिल चालकों और जॉगर्स को घने धुंध का सामना करना पड़ा। लोगों ने सेहत पर इसके बुरे असर और अचानक बिगड़े वायु गुणवत्ता स्तर को लेकर चिंता जताई।

Advertisement
First Published - November 2, 2024 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement