facebookmetapixel
Advertisement
Nestle India के निवेशकों को स्पेशल तोहफा, ₹2 प्रति शेयर मिलेगा स्पेशल डिविडेंड; जानिए रिकॉर्ड डेटसिर्फ 2 साल में 300 गुना बढ़ी इस हेल्थ इंश्योरेंस की डिमांड, आखिर लोग क्या समझ गए?भारतीय रियल एस्टेट पर निवेशकों का दाव, H1 में निवेश 6 साल के हाई परAMC, Insurance या Broking, Q1 में किस सेक्टर में होगी सबसे ज्यादा कमाई? ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिक्सIndia Services PMI: जून में 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंची सर्विस सेक्टर की रफ्तार, घरेलू मांग में नरमी का असरAdani QIP पर टूट पड़े निवेशक! 3.8 गुना मांग के बाद बढ़कर ₹15,000 करोड़ हुआ इश्यू साइजIC Electricals IPO: आज से खुला आईपीओ, GMP ने मचाई हलचल! पहले दिन ही 40% तक लिस्टिंग गेन की उम्मीदStaffing Stocks: हायरिंग में सुधार से चमक सकते हैं ये 2 शेयर, ब्रोकरेज ने दिए 28% तक के टारगेट₹2.19 लाख करोड़ का झटका! सरकार ने बताया- पेट्रोल-डीजल सस्ता होने में क्यों लग रहा वक्तNippon India AMC से ICICI AMC तक… Q1 में किसका रहेगा जलवा? एंटीक ने बताए टॉप पिक्स

भारतीय संपत्ति व्यवसाय बेचेगा यूबीएस

Advertisement

यूबीएस परिसंपत्ति प्रबंधक 360 वन डब्ल्यूएएम को अपना भारतीय ऑनशोर वेल्थ कारोबार 3.07 अरब रुपये (3.6 करोड़ डॉलर) में बेचेगा।

Last Updated- April 22, 2025 | 10:44 PM IST
Editorial: Control on subsidy is necessary, borrowing to compensate is not a solid strategy Editorial: सब्सिडी पर नियंत्रण जरूरी, भरपाई के लिए उधारी कोई ठोस रणनीति नहीं
प्रतीकात्मक तस्वीर

यूबीएस परिसंपत्ति प्रबंधक 360 वन डब्ल्यूएएम को अपना भारतीय ऑनशोर वेल्थ कारोबार 3.07 अरब रुपये (3.6 करोड़ डॉलर) में बेचेगा। इसके साथ ही वह मुंबई की इस कंपनी में लगभग 5 फीसदी हिस्सेदारी लेगा। भारतीय कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वह यूबीएस के स्थानीय स्टॉक ब्रोकिंग और वितरण व्यवसाय, डिस्क्रेशनरी और नॉन-डिस्क्रेशनरी पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा व्यवसाय तथा शेष लोन पोर्टफोलियो को खरीदेगी। यूबीएस ने एक अलग बयान में कहा कि वह 360 वन में 4.95 फीसदी हिस्सेदारी करीब 19 अरब रुपये (सोमवार के बंद भाव के हिसाब से) में खरीदेगा। उसने कहा कि वह सिंगापुर में 360 वन के ग्राहकों को सेवा प्रदान करने का काम भी खरीदेगा।

इस सौदे के तहत यूबीएस अपने भारत के ऑनशोर वेल्थ कारोबार में इक्विटी नियंत्रण छोड़ देगा जबकि अपने स्थानीय साझेदार के ऑफशोर वेल्थ कारोबार को अपने हाथ में ले लेगा। यूबीएस एक दशक से भी अधिक पहले भारतीय ऑनशोर वेल्थ कारोबार से बाहर हो गया था, लेकिन 2023 में क्रेडिट सुइस के वैश्विक अधिग्रहण के साथ ही इसमें वापस आ गया।

सिटी के विश्लेषकों ने रिपोर्ट में कहा कि यूबीएस के बड़े वैश्विक ग्राहक आधार, विशेष रूप से संस्थागत ग्राहकों को घरेलू समाधान प्रदान करने के अलावा अपने भारतीय ग्राहक आधार को वैश्विक संपत्ति समाधान प्रदान करने की 360 वन की क्षमता प्रतिस्पर्धियों पर महत्त्वपूर्ण बढ़त हासिल करने में मददगार हो सकती है। मंगलवार को 360 वन के शेयरों में 1.1 फीसदी की तेजी आई। सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक भारत में धनी व्यक्तियों की बढ़ती संख्या के बावजूद, विदेशी निजी बैंकों को स्थानीय कंपनियों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा और नियामकीय सीमाओं के कारण देश में राजस्व बढ़ाने के लिए जूझना पड़ रहा है जिससे कई बैंकों को बाजार से बाहर निकलना पड़ा है। भारत में यूबीएस का वेल्थ पार्टनरशिप मॉडल हाल के वर्षों में अन्य एशियाई संपत्ति बाजारों में विस्तार के उसके प्रयासों के विपरीत है।

Advertisement
First Published - April 22, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement