facebookmetapixel
Advertisement
फ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिजएमेजॉन प्राइम डे का 10वां सीजन रहा अब तक का सबसे सुपरहिट, छोटे शहरों में दिखा सबसे ज्यादा क्रेजट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में गूगल इंडिया को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, अंतरिम राहत देने से अदालत का इनकार

ब्याज में बढ़त नहीं तो भी छोटी बचत सही

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:40 PM IST

लगातार बढ़ती ब्याज दरों के बीच माना जा रहा था कि छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज की दर भी बढ़ा दी जाएगी। मगर 30 जून की घोषणा में सरकार ने ऐसा नहीं किया। इन योजनाओं में निवेश के इच्छुक लोगों को यह जरूर देख लेना चाहिए कि स्थिर आय देने वाली दूसरी योजनाएं इनसे बेहतर तो नहीं हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि कुछ छोटी बचत योजनाओं पर प्रतिफल अब भी बढ़िया बना रहेगा। ऑप्टिमा मनी मैनेजर के प्रबंध निदेशक पंकज मठपाल ने कहा कि कर छूट के कारण पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि योजना आकर्षक बनी हुई हैं। इनके ब्याज पर कर भी नहीं लगता।
छोटी बचत योजनाओं पर प्रतिफल बैकों की सावधि जमाओं (एफडी) से बेहतर है। मसलन 5 साल अवधि वाले राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी) पर धारा 80सी के तहत छूट के साथ 6.8 फीसदी ब्याज मिलता है। बैकों की 5.5 से 6 फीसदी ब्याज वाली एफडी के मुकाबले यह अच्छा है। मगर तुलना में सभी पहलू देखने चाहिए। यूबी (पहले क्रेडअवेन्यू) के मुख्य कारोबार अधिकारी (स्थिर जमा) विभोर मित्तल कहते हैं, ‘दोनों में कर बचत और लॉक-इन पीरियड पर ध्यान देना चाहिए। पीपीएफ आदि में कर बचता है, जिससे कर कटौती के बाद मिलने वाले प्रतिफल में वे बैंक एफडी से आगे निकल जाती हैं। मगर उनमें पैसा लंबे समय के लिए फंस जाता है। आप पीपीएफ से पांचवें वर्ष के बाद ही रकम निकाल सकते हैं। जिस निवेशक को निकट भविष्य में या आपात स्थिति के लिए रकम चाहिए, वह एफडी चुने।
अच्छी कंपनियों द्वारा जारी एएए रेंटिग वाली एफडी पर आकर्षक ब्याज मिलता है। हाल ही में बजाज फाइनैंस ने 1 साल की एफडी पर ब्याज दर बढ़ाकर 6.2 फीसदी और तीन साल पर 7.4 फीसदी कर दी है। श्रीराम ट्रासपोर्ट फाइनैंस भी 1 साल के लिए 6.5 और 3 साल के लिए 7.75 फीसदी ब्याज दे रही है। एए+ रेटिंग वाली एफडी और भी अधिक आकर्षक हैं। मगर इनकी तुलना छोटी बचत योजनाओं से नहीं की जा सकती क्योंकि छोटी बचत पर सरकार की गारंटी होती है।
जोखिम से बचने वाले निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट से सीधे सरकारी प्रतिभूतियां, राज्य  विकास ऋण और ट्रेजरी बिल खरीद सकते हैं। इनमें उतार-चढ़ाव नहीं आता। फिलहाल 364 दिन के ट्रेजरी बिल पर 6.28 फीसदी ब्याज मिल रहा है। 91 और 182 दिन के भी ट्रेजरी बिल  उपलब्ध है। 1 और 2 साल के सरकारी बॉन्ड पर 6.5 फीसदी और 5 साल के लिए 7.1 फीसदी ब्याज मिल रहा है। मगर इसके ब्याज पर कर लगने के कारण ऊंचे कर स्लैब वाले निवेशक इससे दूर रहते हैं। निवेशक अच्छे बॉन्ड में रकम लगाने वाले डेट फंड भी देख सकते हैं। कॉरपोरेट डेट फंड कंपनियों द्वारा जारी एए+ और एएए रेटिंग वाले बॉन्ड में निवेश करता है। 31 मई तक कॉरपोरेट डेट फंड 6.54 फीसदी तक औसत प्रतिफल दे रहे थे।  निवेशक 4 से 5 साल में परिपक्व होने वाले टारगेट मैच्योरिटी फंड में भी निवेश कर सकते हैं।
मठपाल कहते हैं कि कम समय के लिए मनी मार्केट फंड या कम अवधि वाले फंड में निवेश कर सकते हैं। तीन साल के बाद डेट फंड बेचने पर मिलने वाला प्रतिफल दीर्घावधि पूंजीगत लाभ माना जाता है और इंडेक्सेशन के बाद उस पर 20 फीसदी कर लिया जाता है, जिससे ऊंचे कर स्लैब वालों के लिए यह अच्छा है।
 

Advertisement
First Published - July 11, 2022 | 12:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement