facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली की रेखा सरकार का बड़ा फैसला! वर्क फ्रॉम होम से लेकर ‘नो व्हीकल डे’ तक कई नए नियम लागूHUF के जरिए घर खरीदना कैसे बन सकता है टैक्स बचत का स्मार्ट तरीका, जानिए क्या हैं फायदे और जरूरी बातेंNEET में लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में? पेपर लीक के बाद चौंकाने वाले आंकड़ेTata Motors Q4 Results: मुनाफा 31% गिरा, राजस्व में बढ़त; JLR का दबाव भारीSenior Citizens के लिए खुशखबरी! FD पर मिल रहा 8.3% तक बंपर ब्याज, जानें कौन से बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्नMutual Fund: अप्रैल में इक्विटी AUM रिकॉर्ड स्तर पर, फंड हाउसेस ने किन सेक्टर और स्टॉक्स में की खरीदारी?तेल संकट और कमजोर पर्यटन ने मॉरीशस की अर्थव्यवस्था को झकझोरा, भारत भी रहे सतर्कप्लेटिनम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड: 20 मई से खुलेगा NFO, किसे करना चाहिए इस SIF में निवेश?Airtel को लेकर सुनील मित्तल का 10 साल का मास्टरप्लान सामने आयाबॉन्ड पर टैक्स घटाने की खबर से PNB Gilts में बंपर खरीदारी, 20% उछला शेयर

SBI का ऋण रिजर्व बैंक मानक के दायरे में

Advertisement
Last Updated- January 27, 2023 | 11:23 PM IST
SBI Q4 Results

देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने शुक्रवार को कहा कि अदाणी समूह के लिए बैंक का ऋण भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ‘लार्ज एक्सपोजर फ्रेमवर्क’ (एलईएफ) मानकों के अधीन है और उसके सभी कर्ज नकदी पैदा करने वाली परिसंपत्तियों द्वारा सुरक्षित हैं।

अदाणी समूह को पिछले दो कारोबारी सत्रों में हुए 4.18 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण नुकसान के बाद एसबीआई से यह बयान आया है। अमेरिकी निवेश शोध फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट में समूह पर शेयर हेरफेर और अकाउंटिंग फ्रॉड स्कीम में शामिल होने का आरोप लगाया गया
था।

हिंडनबर्ग रिसर्च का कहना है कि समूह के शेयरों में 85 प्रतिशत गिरावट शुद्ध तौर पर ऊंचे मूल्यांकन से जुड़ी हुई है। अदाणी समूह पर भारतीय बैंकों का करीब 80,000 करोड़ रुपये का ऋण बकाया है, जो समूह के कुल कर्ज का 38 प्रतिशत है।

एसबीआई के प्रबंध निदेशक स्वामीनाथन जे ने एक बयान में कहा, ‘अपनी नीति की वजह से हम व्यक्तिगत ग्राहकों पर टिप्पणी नहीं करते, लेकिन यह स्पष्ट करना चाहेंगे कि अदाणी समूह के लिए एसबीआई का ऋण आरबीआई के एलईएफ से नीचे है। एसबीआई से समूह के लिए सभी कर्ज नकदी संपन्न परिसंपत्तियों द्वारा सुरक्षित हैं, इसलिए ऋण को लेकर समस्या नहीं होगी।’

यह भी पढ़ें: महंगाई, वृद्धि, मुद्रा संकट का सबसे बुरा दौर पीछे छूटा: RBI गवर्नर

एसबीआई ने अदाणी समूह के लिए अपने ऋण की मात्रा नहीं बताई है। ब्रोकिंग फर्म सीएलएसए की एक रिपोर्ट के अनुसार, समूह की प्रमुख कंपनियों अदाणी एंटर., अदाणी पोर्ट्स, अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन, और अदाणी ट्रांसमिशन पर कुल कर्ज वित्त वर्ष 2022 तक 2.1 लाख करोड़ रु. था।

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement