facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

SBI, ICICI बैंक, HDFC बैंक व्यवस्था में महत्वपूर्ण संस्थान बने हुए हैं- RBI

Advertisement
Last Updated- January 02, 2023 | 7:56 PM IST
Reserve Bank of India, RBI MPC Meet Highlights

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (SBI) निजी क्षेत्र के ICICI बैंक और HDFC बैंक घरेलू व्यवस्था में महत्वपूर्ण बैंक Domestic Systemically Important Banks (D-SIBs) बने हुए हैं। घरेलू व्यवस्था में महत्वपूर्ण बैंक ऐसे बैंक होते हैं जो इतने बड़े होते हैं कि विफल नहीं हो सकते और इन्हें ‘टू बिग टू फेल (TBTF)’ कहा जाता है।

TBTF की अवधारणा के तहत यह उम्मीद की जाती है कि संकट के समय में सरकार इन बैंकों को समर्थन देगी। इसलिए वित्तपोषण बाजार में इन बैंकों को कुछ विशेष लाभ प्राप्त होते हैं। RBI ने एक बयान में कहा, ‘SBI, ICICI बैंक और HDFC बैंक 2021 की D-SIB) की सूची के मानदंडों के आधार पर घरेलू व्यवस्था में महत्वपूर्ण बैंकों बने हुए हैं।’

यह भी पढ़ें: Demonetisation: देश में नोटबंदी के बाद से करेंसी का सर्कुलेशन 83 फीसदी बढ़ा

RBI ने 2015 और 2016 में SBI और ICICI बैंक को D-SIB घोषित किया था। HDFC को 31 मार्च, 2017 तक के आंकड़ों के संग्रह के आधार पर इस श्रेणी में शामिल किया गया था। बैंकों से 31 मार्च 2022 तक मिले आंकड़ों के आधार पर हाल में इसे अद्यतन किया गया है। D-SIB निर्धारित करने के लिए रूपरेखा जुलाई 2014 में जारी की गई थी। इस रूपरेखा के तहत RBI को D-SIB घोषित बैंकों के नामों का खुलासा करना होता है।

Advertisement
First Published - January 2, 2023 | 7:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement