facebookmetapixel
Advertisement
अब 3:30 नहीं, 3:40 बजे बंद होगा F&O बाजार, NSE ने बदले नियमFY27 से पहले झटका! कंपनियों के मुनाफे के अनुमान 3% घटे, आगे और मुश्किल?Building Material Stocks: एक्सपोर्ट में गिरावट, आयात में उतार-चढ़ाव… फिर ये 2 शेयर बने टॉप पिकमई में UPI लेनदेन ने बनाया नया रिकॉर्ड, ₹30 लाख करोड़ के करीब पहुंची ट्रांजैक्शन वैल्यूमई में मैन्युफैक्चरिंग PMI 3 महीने के टॉप पर, घरेलू मांग और इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च के दम पर बूस्टकंजम्प्शन सेक्टर में सुधार के संकेत, ICICI Securities ने Asian Paints, HUL समेत 9 शेयर चुनेमई में GST कलेक्शन 3.2% बढ़कर ₹1.94 लाख करोड़, घरेलू मांग में मजबूती का असरट्रंप पर बॉन्ड मार्केट का Inflation अलर्ट, बढ़ती ब्याज दरें मिड टर्म चुनाव से पहले बढ़ा रहीं मुश्किलेंITR Filing: AIS में छिपी गलती पड़ सकती है भारी! रिटर्न फाइल करने से पहले जरूर जांचें ये डिटेल्स55,000 करोड़ रुपये निकालकर चले गए विदेशी निवेशक, मई में बाजार में मची हलचल की पूरी कहानी

RuPay Debit Card, कम मूल्य के BHIM UPI लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन पर नहीं लगेगा जीएसटी

Advertisement
Last Updated- January 15, 2023 | 9:36 PM IST
Transactions through UPI linked RuPay cards doubled, transactions worth Rs 63,825 crore UPI से जुड़े रुपे कार्ड से लेनदेन दोगुना, 63,825 करोड़ रुपये का हुआ ट्रांजैक्शन

RuPay Debit Card और कम मूल्य के BHIM UPI लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा बैंकों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन पर माल एवं सेवा कर (GST) नहीं लगेगा। वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। पिछले सप्ताह केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चालू वित्त वर्ष में RuPay Debit Card और कम मूल्य के BHIM UPI लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए बैंकों के लिए 2,600 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी थी।

RuPay Debit Card और कम मूल्य के BHIM UPI लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना के तहत सरकार बैंकों को RuPay Debit Card लेनदेन के मूल्य और 2,000 रुपये तक के कम मूल्य वाले BHIM UPI लेनदेन के फीसदी के रूप में प्रोत्साहन राशि का भुगतान करती है।

भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 बैंकों और प्रणाली प्रदाताओं को RuPay Debit Card या BHIM UPI के माध्यम से भुगतान लेने या किसी को भुगतान करने पर शुल्क लेने से रोकता है। जीएसटी के मुख्य आयुक्तों को भेजे एक सर्कुलर में मंत्रालय ने कहा कि प्रोत्साहन सीधे सेवा के मूल्य से जुड़ी सब्सिडी से संबंधित है। यह केंद्रीय जीएसटी कानून, 2017 के प्रावधानों के तहत लेनदेन के कर योग्य मूल्य का हिस्सा नहीं है।

यह भी पढ़ें: Demat accounts की संख्या दिसंबर में 34 फीसदी बढ़कर 10.8 करोड़ हुई

इसमें कहा गया है, ‘जैसा कि परिषद द्वारा सिफारिश की गई है, यह स्पष्ट किया जाता है कि RuPay Debit Card और कम मूल्य के BHIM UPI लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा दिए गए प्रोत्साहन पर जीएसटी नहीं लगेगा। इस तरह का लेनदेन सब्सिडी के रूप में है और इसपर कर नहीं लगेगा।’ UPI ने अकेले दिसंबर में 12.82 लाख करोड़ रुपये के मूल्य के 782.9 करोड़ डिजिटल भुगतान लेनदेन का रिकॉर्ड बनाया है।

Advertisement
First Published - January 15, 2023 | 4:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement