facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

Non-Life Insurance: गैर जीवन बीमाकर्ताओं का प्रीमियम बढ़ा

Advertisement

जुलाई 2024 में गैर जीवन बीमा उद्योग का सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम 9.28% बढ़ा

Last Updated- August 07, 2024 | 9:39 PM IST
Insurance

जुलाई 2024 में गैर जीवन बीमा उद्योग के सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 9.28 फीसदी वृद्धि हुई है। गैर जीवन बीमा परिषद की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अकेले स्वास्थ्य बीमाकर्ताओं और स्पेशलाइज्ड पीएसयू बीमाकर्ताओं के प्रदर्शन से इसमें मदद मिली है।

उद्योग के विशेषज्ञों ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 में अब तक वाहन बीमा और स्वास्थ्य बीमा सेग्मेंट की बदौलत ही गैर जीवन बीमा उद्योग में मुख्य रूप से वृद्धि हुई है। आंकड़ों से पता चलता है कि जुलाई में गैर जीवन बीमाकर्ताओं का प्रीमियम 29,032.29 करोड़ रुपये रहा है, जो एक साल पहले की समान अवधि में 26,567.26 करोड़ रुपये था। गैर जीवन बीमाकर्ताओं में जनरल इंश्योरेंस कंपनियां, अकेले संचालित स्वास्थ्य बीमा कंपनियां और स्पेशलाइज्ड पीएसयू बीमाकर्ता शामिल हैं।

वित्त वर्ष 2024 की अप्रैल-जुलाई अवधि के दौरान वाहन, स्वास्थ्य, मैरीन आदि सहित कई बिजनेस सेग्मेंट में काम करने वाले गैर जीवन बीमाकर्ताओं का प्रीमियम सालाना आधार पर 12.15 फीसदी बढ़ा है और यह 1.01 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इसमें अकेले संचालित स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के प्रीमियम में 24.45 फीसदी वृद्धि हुई है और इनका प्रीमियम 11,601 करोड़ रुपये हो गया है।

वहीं, आंकड़ों से पता चलता है कि स्पेशलाइज्ड पीएसयू बीमाकर्ताओं का प्रीमियम सालाना आधार पर 13.5 फीसदी बढ़कर 1,581.44 करोड़ रुपये हो गया है। इस अवधि के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के सामान्य बीमा कंपनियों के प्रीमियम में सालाना आधार पर 7.75 फीसदी वृद्धि हुई है, जबकि निजी बीमाकर्ताओं का प्रीमियम 10.69 फीसदी बढ़ा है।

 

Advertisement
First Published - August 7, 2024 | 9:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement