facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

एलआईसी हाउसिंग की इक्विटी पूंजी की योजना

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:41 AM IST

एलआईसी हाउसिंग फाइनैंस (एलआईसीएचएफ) क्वालीफाइड इंस्टीटयुशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के जरिये नए इक्विटी कैपिटल जुटाने की योजना बना रही है।
इस बाबत कंपनी अपनी चुकता पूंजी का 10 फीसदी इक्विटी शेयर जारी करेगी और इस बात की संभावना है कि कंपनी के शेयरधारक इसे समानुपातिक रूप में खरीदेंगे। अनुमानों के अनुसार कंपनी की कुल चुकता पूंजी 85 करोड रुपये है।
एलआईसीएचएफ के निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर आर नायर ने कहा ‘अगर हमें सही कीमत मिलती है और बाजार की हालत में सुधार होता है तो हम क्यूआईपी के जरिए पूंजी जुटाएंगे। लेकिन पूंजी पर्याप्तता अनुपात के 16 फीसदी रहने के कारण चालू वित्त वर्ष में पूंजी जुटाना हमारी मजबूरी नहीं है।’
इस समय भारतीय जीवन बीमा निगम, जो एलआईसीएचएफ की प्रवर्तक भी है, की कंपनी में 40.84 फीसदी जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की 20.61 फीसदी हिस्सेदारी है। बाकी बचे हिस्से पर पब्लिक का नियंत्रण है।
उल्लेखनीय है कि क्यूआईपी के तहत इक्विटी शेयरों का प्राइवेट प्लेसमेंट होता है जो किसी सूचीबध्द कंपनियों के द्वारा इक्विटी में तब्दील हो सकती है। हालांकि क्यूआईपी के जरिए पूंजी जुटाने की अपनी योजना के बारे में विस्तार से बताए बिना नायर ने कहा कि प्रीमियम के बाद भी प्रवर्तकों की हिस्सेदारी में कोई अंतर नहीं आएगा।
मौजूदा कीमतों को देखें तो एलआईसीएचएफ इस इश्यू के जरिए करीब 240 करोड़ रुपये जुटा सकती है जिसमें प्रीमियम भी शामिल होगा। नियमों के अनुसार क्युआईपी के जरिए आवंटित इक्विटी की कीमत शेयरों की पिछले 15 दिनों के कारोबार के दौरान औसत कीमत से तय की जाती है।
पिछले साल अक्टूबर 2008 से वित्तीय संकट के  गहराने के बाद हाउसिंग फाइनैंस कंपनियों को रकम जुटाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
First Published - April 15, 2009 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement