facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

टीपीए के नियम बदलेंगे : इरडा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:01 AM IST

बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) की समिति स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर्स (टीपीए) के कामकाज का आकलन कर रही है और इस संबंध में उसके द्वारा अगले 15 दिनों के अंदर अपनी सिफारिश कर दिए जाने की संभावना है।
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जी श्रीनिवासन ने कोलकाता में एक उद्योग बैठक में अनौपचारिक रूप से कहा कि स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में ताजा बदलावों को ध्यान में रख कर टीपीए के लिए नियामक बदलाव लाए जाने की जरूरत है। यह बैठक इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित की गई थी।
इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र की चार बीमा कंपनियां -नेशनल इंश्योरेंस, न्यू इंडिया एश्योरेंस, ऑरिएंटल इंश्योरेंस और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस – सिंगल टीपीए के गठन के लिए एक कंसल्टेंट नियुक्त किए जाने की प्रक्रिया में हैं।
आतंकवाद का बीमा
श्रीनिवासन के मुताबिक आतंकवाद के बीमा कवर के लिए और अधिक सार्वजनिक-निजी भागीदारी की जरूरत है, क्योंकि इंडियन मार्केट टेररिज्म रिस्क इंश्योरेंस पूल (आईएमटीआरआईपी) बढ़ती आतंकी घटनाओं को कवर करने में सक्षम नहीं है।
उन्होंने कहा कि मुंबई में आतंकी हमलों के बाद संपत्ति का नुकसान 500 करोड़ रुपये आंका गया था जो भारत में आतंकवाद के कारण बीमा क्षेत्र को हुआ सबसे बड़ा नुकसान है। श्रीनिवासन ने बताया कि पिछले साल हुए इस हमले के बाद प्रीमियम दरों में 30 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।
पूल के तहत आतंकवादी जोखिम के बीमा के लिए अधिकतम देय राशि मौजूदा समय में 750 करोड़ रुपये प्रति लोकेशन है। उन्होंने कहा कि सरकार को कंपनियों के लिए आतंकवाद बीमा को अनिवार्य बनाना चाहिए और कुछ अतिरिक्त प्रीमियम पर फायर पॉलिसी में आतंकवाद कवर को स्वत: शामिल किया जाना चाहिए।
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस की प्रीमियम आय वर्ष 2008-09 में 4,275 करोड़ रुपये थी जो पूर्ववर्ती वर्ष के मुकाबले लगभग 14 फीसदी अधिक थी। इस साल भी कंपनी ने प्रीमियम आय में लगभग 12 फीसदी का इजाफा होने की संभावना जताई है।
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस ने भी सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के साथ उसकी संपत्तियों को बीमा दायरे में लाने के लिए हाल में एक समझौता किया है।

Advertisement
First Published - April 16, 2009 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement