facebookmetapixel
Advertisement
PNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्टभारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?

निवा बूपा अधिक बिक्री से करेगी नुकसान की भरपाई

Advertisement

आईएफआरएस अकाउंटिंग विधि के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही के अंत में कंपनी का संयुक्त अनुपात 103 प्रतिशत था और इसमें वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में सुधार की उम्मीद

Last Updated- November 05, 2025 | 10:56 PM IST
Motor insurance STocks

एकल स्वास्थ्य बीमा कंपनी निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दर में संशोधन के बाद इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हटाने के कारण संयुक्त अनुपात पर 50-60 आधार अंक (बीपीएस) का प्रभाव पड़ने की संभावना दिख रही है। कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी विश्वनाथ महेंद्र ने कहा कि कंपनी कमीशन में संशोधन, व्यवसाय की मात्रा में वृद्धि और दवाओं के लिए जीएसटी दरों में कमी से इसके असर को कम करने में मदद मिलेगी।

आईएफआरएस अकाउंटिंग विधि के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही के अंत में कंपनी का संयुक्त अनुपात 103 प्रतिशत था और इसमें वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में सुधार की उम्मीद है।

सितंबर की शुरुआत में जीएसटी परिषद ने सभी व्यक्तिगत जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर पूरी तरह से कर छूट की घोषणा की थी। साथ ही 22 सितंबर, 2025 से बीमा की पैठ को बढ़ावा देने के लिए उनके पुनर्बीमा को भी छूट दी गई। बीमाकर्ता ने प्रभाव को कम करने के लिए वितरकों के कमीशन में पहले ही संशोधन कर दिया है।

महेंद्र ने कहा, ‘आईटीसी के लिए कमीशन ब्रोकरेज की वजह से इनपुट टैक्स क्रेडिट पर असर है। दूसरे, हमारे ओवरहेल्ड की वजह से है। हमने फैसला किया है कि 1 अक्टूबर और उसके बाद से सभी कमीशन ब्रोकरेज में जीएसटी शामिल होगा। हमारे ओवरहेल्ड के मामले में हम तमाम पहल कर रहे हैं, जिसमें वेंडरों पर ध्यान, यथासंभव मोलभाव, कांट्रैक्ट में बदलाव आदि शामिल है। अधिक मात्रा की वजह से मात्रा से जुड़ी अर्थव्यवस्था काम करेगी और दवाओं पर जीएसटी में कमी से भी हमें इसका असर कम करने में कुछ मदद मिलेगी।’

Advertisement
First Published - November 5, 2025 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement