facebookmetapixel
Advertisement
भारत के ई-कॉमर्स बाजार में बदलाव, AI और ग्राहकों की जरूरतों पर बढ़ा फोकसभारत के रियल एस्टेट बाजार में सेंचुरी 21 की दस्तक, 126 शहरों में विस्तार की योजनाश्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, 38 साल बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यात्रा; संबंधों को मिलेगी नई धारCCI की जांच में बिल्डर्स एसोसिएशन को मिली जगह, दिल्ली हाईकोर्ट ने अल्ट्राटेक की याचिका खारिज कीUPI के बढ़ते दबदबे के बीच VISA की नई रणनीति, कार्ड से आगे टोकनाइजेशन और रिस्क इंटेलिजेंस पर फोकस₹37,500 करोड़ की कोयला से गैस बनाने वाली स्कीम को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, अदाणी सबसे आगेराव से मोदी तक जारी रही सुधारों की रफ्तार, 1991 की आर्थिक क्रांति ने बदली भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीरवैश्विक तनाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाई ताकत, Q1 में 7.8% की तेज बढ़ोतरी: PM मोदीमेटा इंडिया के खिलाफ अब औपचारिक जांच की तैयारी, बच्चों की सुरक्षा और CSAM मामले में बढ़ीं मुश्किलें₹73,000 करोड़ का पश्चिमी DFC देश को समर्पित, UP के दादरी से मुंबई के JNPA तक माल ढुलाई होगी तेज

Indian Bank स्थापित करेगा सहायक यूनिट, छोटे शहरों में बढ़ाएगा सेवाएं

Advertisement

Indian Bank की सहायक यूनिट देगी कम लागत में वैल्यू-ऐडेड सेवाएं

Last Updated- January 09, 2024 | 10:39 PM IST
Indian Bank Q3 Result

चेन्नई के इंडियन बैंक ने परिचालन में मदद के लिए एक सहायक यूनिट स्थापित करने की योजना बनाई है। इसका मकसद खासकर छोटे शहरों में कम लागत में मूल्यवर्धित सेवाएं प्रदान करना है।

पब्लिक सेक्टर के दो बड़े बैंकों भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और बैंक आफ बड़ौदा (बीओबी) ने पहले ही इस तरह की इकाइयां स्थापित की हैं, जिससे ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में ग्राहकों को सेवाएं मुहैया कराई जा सकें।

सहायक यूनिट स्थापित करने के लिए इंडियन बैंक के प्रस्ताव के अनुरोध (आरएफपी) पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

आरएफपी में कहा गया है, ‘प्रस्तावित सहायक यूनिट बिजनेस करेस्पॉन्डेंट गतिविधियों, बिजनेस ऑपरेशन, ग्राहक सेवा और शिकायत समाधान, कॉल सेंटर चलाने और आईटी से जुड़े कामकाज वेंडरों के प्रबंधन का काम देखेगी।’

आरएफपी में कहा गया है कि प्रस्तावित पूर्ण मालिकाना वाली सहायक यूनिट रिजर्व बैं द्वारा समय समय पर जारी दिशानिर्देशों का पालन करेगी। इंडियन बैंक ने बिजनेस स्टैंडर्ड के सवाल के जवाब में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बैंक के 20,000 से ज्यादा टच प्वाइंट हैं, जिनमें 5,798 घरेलू शाखाएं और 10,805 बिजनेस करेस्पॉन्डेंट शामिल है।

सितंबर 2023 के आखिर तक के आंकड़ों के मुताबिक बैंक में जमा और बैंक द्वारा दिया गया कर्ज मिलाकर उसका कुल कारोबार करीब 11.33 लाख करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - January 9, 2024 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement