facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

PayTM, Airtel के बहुत कम हुए ग्राहक, PhonePe, Mobikwik, Ola, Amazon को फायदा

Advertisement

प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (पीपीआई) वॉलेट की कुल संख्या में इस साल अब तक 20.4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और यह जनवरी के 1.44 अरब की तुलना में घटकर नवंबर में 1.14 अरब रह गई है।

Last Updated- December 25, 2024 | 10:45 PM IST
Paytm share price

प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (पीपीआई) वॉलेट की कुल संख्या में इस साल अब तक 20.4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और यह जनवरी के 1.44 अरब की तुलना में घटकर नवंबर में 1.14 अरब रह गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। सालाना आधार पर पीपीआई वॉलेट की संख्या नवंबर 2023 के 1.37 अरब के मुकाबले 16.7 प्रतिशत तक घटी है।

वॉलेट क्षेत्र की दो शीर्ष बैंकिंग भागीदारों, जिनमें पेटीएम पेमेंट्स बैंक और एयरटेल पेमेंट्स बैंक शामिल हैं, ने इस साल जनवरी और नवंबर के बीच पीपीआई वॉलेट की कुल संख्या में गिरावट दर्ज की है। जनवरी में पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बैंकिंग नियामक की कार्रवाई के बाद इस संख्या में गिरावट आई। नवंबर में सालाना आधार पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पीपीआई वॉलेट में 42 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पीपीआई वॉलेट 48.5 प्रतिशत घटे।

उद्योग के विशेषज्ञों ने कहा कि कंपनियों के उन निष्क्रिय खातों को बंद किए जाने से यह गिरावट हुई होगी जो कुछ समय से इस्तेमाल में नहीं रहे होंगे। हालांकि आंकड़ों से पता चलता है कि फिनटेक क्षेत्र की फोनपे, मोबिक्विक, ओला फाइनैंशियल सर्विसेज, एमेजॉन जैसी गैर-बैंकिंग कंपनियों ने साल भर के दौरान पीपीआई वॉलेट जारी करने के मामले में अच्छी वृद्धि दर्ज की है। नवंबर 2024 में फोनपे के पास 21.182 करोड़ पीपीआई वॉलेट थे। इसके बाद मोबिक्विक के पास 14.1 करोड़ और ओला फाइनैंशियल सर्विसेज के पास 7.971 करोड़ पीपीआई वॉलेट थे।

Advertisement
First Published - December 25, 2024 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement