facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में बरसेगा पैसा! इस हफ्ते HAL और Coal India समेत 63 कंपनियां देने जा रही हैं तगड़ा डिविडेंडInd vs Pak, T20 WC 2026: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले फिर गरमाया ‘हैंडशेक’ विवाद, क्या बदलेगा भारत का रुख?Lodha Developers का बड़ा दांव, पुणे की कंपनी में ₹294 करोड़ का निवेश₹10 से ₹2 होगी फेस वैल्यू! बायोलॉजिकल प्रोडक्ट से जुड़ी कंपनी करेगी स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेइस हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, फ्री में मिलेंगे बोनस शेयर; चेक करें डिटेलशेयर बाजार में FPI का कमबैक: अमेरिका-भारत ट्रेड डील ने बदला माहौल, IT शेयरों में ‘एंथ्रोपिक शॉक’ का असरग्लोबल मार्केट में दोपहिया कंपनियों की टक्कर, कहीं तेज तो कहीं सुस्त निर्याततीन महीनों की बिकवाली के बाद FPI की दमदार वापसी, फरवरी में बरसे ₹19,675 करोड़Lenovo India Q3 Results: एआई और इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूत मांग से कमाई में उछाल, राजस्व 7 फीसदी बढ़कर ₹8,145 करोड़ परMCap: टॉप 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ घटा, TCS और Infosys सबसे ज्यादा प्रभावित

फिनटेक से साझेदारी करना ही बैंकों के पास विकल्प: NaBFID चेयरमैन केवी कामत

Advertisement

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में बोलते हुए कामत ने कहा कि फिनटेक में मौजूदा व्यवस्थाओं को बाधित करने और मिल जुलकर काम करने दोनों तरह की व्यापक क्षमता मौजूद है

Last Updated- September 07, 2023 | 10:19 PM IST
India can achieve $5-trn economy target within 18 months: NaBFID chairman

नैशनल बैंक फॉर फाइनैंसिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर ऐंड डेवलपमेंट (एनएबीएफआईडी) के चेयरमैन केवी कामत ने गुरुवार को कहा कि फिनटेक कंपनियों के साथ समझौता करने और डिजिटलीकरण करने के सिवाय बैंकों के पास कोई अन्य विकल्प नहीं है।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में बोलते हुए कामत ने कहा कि फिनटेक में मौजूदा व्यवस्थाओं को बाधित करने और मिल जुलकर काम करने दोनों तरह की व्यापक क्षमता मौजूद है। उन्होंने कहा, ‘वे न सिर्फ न सिर्फ भारत में, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए तैयार हैं।’

कामत जियो फाइनैंशियल सर्विसेज के भी चेयरमैन हैं, जो भारत के अरबपति मुकेश अंबानी की वित्तीय सेवा इकाई है। कामत ने कहा, ‘बैंकों के पास कोई विकल्प नहीं है। इस फिनटेक कार्यक्रम के लोगों की व्यवधान डालने और सहयोग करने की क्षमता बहुत ज्यादा है। मौजूदा कारोबारियों का डिजिटलीकरण बड़ा बदलाव कर सकता है।’

उन्होंने यह भी कहा कि भारत अगले 25 साल में 25 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा, डिजिटल इंडिया की इस वृद्धि में हिस्सेदारी 20 से 25 प्रतिशत होगी।

उन्होंने कहा, ‘इस 25 लाख करोड़ डॉलर की यात्रा में डिजिटल इंडिया की हिस्सेदारी 20-25 प्रतिशत से कम नहीं होगी। हम इस कमरे में बैठे लोगों के हिस्से इसका बड़ा हिस्सा आने की उम्मीद कर रहे हैं।’ कामत ने कहा कि भारत इस समय हर डिजिटल डोमेन में उत्कृष्ट है। उन्होंने डिजिटल क्षेत्र में देश की तेज प्रगति की सराहना की, जिससे वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते प्रभाव का पता चलता है। जाने माने बैंकर ने फिनटेक क्षेत्र में लाभप्रदता के महत्त्व पर भी जोर दिया और कहा कि लाभ के बिना यह टिकाऊ नहीं है और अल्पकालिक है।

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement