facebookmetapixel
Advertisement
RBI मिनट्स और महंगे कच्चे तेल से सरकारी बॉन्ड यील्ड में उछाल, अक्टूबर में दर बढ़ने की बढ़ी आशंकाEditorial: अक्टूबर में दरों में बढ़ोतरी का बन सकता है आधारजीएसके इंडिया का ऑन्कोलॉजी पर फोकस, पांच साल में 750-1,000 करोड़ का कारोबार लक्ष्यइंजेक्टेबल डायबिटीज दवाओं पर मैनकाइंड का फोकस, चीन की कंपनी से लाइसेंसिंग समझौताशहरी सहकारी बैंक: अतीत की चुनौतियों से बदलता भविष्य, RBI ने फिर खोला ऑन-टैप लाइसेंसिंगभारत के ब्रांडेड रेजिडेंस बाजार में बढ़ी हलचल, विनडम होटल्स भी करेगी एंट्रीभारत को ESG डिस्क्लोजर ग्लोबल रिपोर्टिंग मानकों के अनुरूप करने चाहिएपश्चिम एशिया संकट के बावजूद REITs मजबूत, 2031 तक बड़ी ग्रोथ की उम्मीदचीनी की कीमतों पर लगाम के लिए सरकार का बड़ा कदम, 10 लाख टन शुल्क-मुक्त आयात की मंजूरीक्रिप्टो निवेशकों के लिए बड़ा प्लान, Infinity DAO ने 1 अरब डॉलर के इंश्योरेंस कवर का प्रस्ताव रखा

फिनटेक SRO के लिए अप्रैल के अंत तक जारी होगी रूपरेखा, RBI ने कहा- समय पर होगा काम

Advertisement

RBI MPC Meeting: दास ने कहा कि बैंकिंग नियामक इस साल सितंबर में होने जा रहे ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल तक फिनटेक के लिए एक एसआरओ को परिचालन में लाने की दिशा में काम कर रहा है।

Last Updated- April 05, 2024 | 11:24 PM IST
Fintech should create self regulatory framework: Governor Shaktikanta Das

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) फिनटेक के स्व-नियामक संगठन (एसआरओ) के लिए अंतिम रूपरेखा अप्रैल के अंत तक जारी करेगा। मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह जानकारी दी।

दास ने कहा कि बैंकिंग नियामक इस साल सितंबर में होने जा रहे ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल तक फिनटेक के लिए एक एसआरओ को परिचालन में लाने की दिशा में काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘हम अप्रैल के अंत तक इसकी रूपरेखा जारी करने वाले हैं। जैसा कि मैंने पिछले साल ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल (जीएफएफ) में कहा था कि 2024 में होने वाले जीएफएफ तक हम फिनटेक से जुड़ा एक एसआरओ परिचालन में ला देंगे, हम उस दिशा में काम कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - April 5, 2024 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement