facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

BharatPe के सीईओ सुहैल समीर ने पद से दिया इस्तीफा, स्ट्रैटेजिक एडवाइजर के रूप में सेवाएं देंगे

Advertisement
Last Updated- January 03, 2023 | 4:55 PM IST
BharatPe CEO Suhail Sameer

भारतपे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुहैल समीर ने पद छोड़ दिया है। समीर का कंपनी के पूर्व संस्थापक अशनीर ग्रोवर के साथ विवाद हुआ था।

भारतपे ने एक बयान में कहा कि समीर सात जनवरी 2023 से रणनीतिक सलाहकार (strategic advisor) के रूप में सेवाएं देंगे। इसमें आगे कहा गया, ‘‘मौजूदा मुख्य वित्तीय अधिकारी नलिन नेगी को अंतरिम सीईओ निुयक्त किया गया है।’’ हालांकि, इसमें समीर के इस्तीफे की वजह नहीं बताई गई है।

बता दें कि कथित वित्तीय हेराफेरी के आरोप लगने और ग्रोवर के कंपनी से अलग होने के बाद से इसकी कमान समीर के हाथों में थी।

कई बड़े अधिकारी भी दे चुके हैं इस्तीफा

कंपनी में बीते दिनों में कई अधिकारियों ने इस्तीफा दिया है। पिछले महीने तीन सीनियर एग्जीक्यूटिव्स- चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर विजय अग्रवाल, पोस्टपे हेड नेहुल मल्होत्रा और चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर (लेंडिंग और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स) रजत जैन ने भी कंपनी से इस्तीफा दे दिया था।

कंपनी के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर निशीत शर्मा ने जून में इस्तीफा दे दिया था।  भारतपे के फाउंडिंग मेंबर्स में से एक सत्यम नैथानी ने भी जून में कंपनी छोड़ दी थी। जून में ही कंपनी की टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट डिवीजंस देख रहे कोलाडिया ने भी इस्तीफा दिया था।

भारतपे के निदेशक मंडल के चेयरमैन रजनीश कुमार ने ‘‘भारतपे को भारत में फिनटेक कंपनियों के बीच अग्रणी भूमिका में लाने के लिए’’ समीर के प्रति आभार प्रकट किया। समीर ने कहा, ‘‘मैं रणनीतिक सलाहकार की भूमिका में भारतपे को वृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए काम करता रहूंगा और इसके साथ ही एक फुल टाइम इन्वेस्टर के तौर पर अपनी यात्रा के अगले चरण पर बढ़ने को भी उत्सुक हूं।’’

Advertisement
First Published - January 3, 2023 | 11:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement