facebookmetapixel
Advertisement
रोजगार बढ़ाने के लिए वर्ल्ड बैंक देगा भारत को $1.5 अरब, प्राइवेट सेक्टर में बंपर नौकरियां पैदा करने का प्लानGold ETF में निवेश पर रोक! क्या सोने में बन गया है बबल? खरीदें, बेचें या होल्ड करें?लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलान

फिनटेक कंपनियां उपयोग में आसान, सर्व सुलभ प्रोडक्ट बनाएं: आरबीआई गवर्नर

Advertisement

मल्होत्रा ने ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ 2025 को संबोधित करते हुए, बढ़ते डिजिटल धोखाधड़ी के मुद्दे का भी उल्लेख किया और इस समस्या पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास करने की वकालत की

Last Updated- October 08, 2025 | 7:08 PM IST
Sanjay Malhotra

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने बुधवार को फिनटेक कंपनियों से उपयोग में आसान और सभी के लिए सुलभ प्रोडक्ट डिजाइन करने को कहा ताकि भारत को वित्तीय समावेश हासिल करने और 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने में मदद मिल सके।

बढ़ती डिजिटल धोखाधड़ी चिंता का विषय

मल्होत्रा ने ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ 2025 को संबोधित करते हुए, बढ़ते डिजिटल धोखाधड़ी के मुद्दे का भी उल्लेख किया और इस समस्या पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास करने की वकालत की।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे उत्पाद और सेवाएं डिजाइन करें जो उपयोग में आसान हों, सभी के लिए सुलभ हों, और सहायक प्रौद्योगिकी के साथ हों, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वरिष्ठ नागरिक, सीमित डिजिटल साक्षरता वाले व्यक्ति और विशेष रूप से दिव्यांग जैसे कमजोर समूह पीछे न छूटें।’’

Also Read: सोने-चांदी का कमाल! Edelweiss के इस फंड ने ₹10,000 मंथली SIP से 3 साल में बनाया ₹6.36 लाख का फंड

भारत में एक जीवंत फिनटेक परिवेश

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि भारत में एक जीवंत वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) परिवेश है और फिनटेक उद्योग ने बड़े पैमाने पर और किफायती लागत पर वित्तीय सेवाएं प्रदान करना संभव बनाया है। देश में लगभग 10,000 ऐसी संस्थाएं हैं। मल्होत्रा ने यह भी कहा कि एकीकृत कर्ज इंटरफेस (यूएलआई) का उद्देश्य ऋणदाताओं को वैकल्पिक कर्ज मॉडल बनाने के लिए आंकड़ों के उपयोग को लेकर सक्षम बनाना है, जैसा कि भुगतान क्षेत्र में यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) ने किया है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - October 8, 2025 | 7:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement